COVID New Variant News: कोरोना का मिला नया स्ट्रेन.... कोरोना के नए वैरिएंट की दस्तक.... WHO ने जताई चिंता.... कहा, 'Omicron से 10 फीसदी ज्यादा संक्रामक'.....

New strain Corona found COVID XE Variant News dangerous WHO expressed concern Omicron

COVID New Variant News: कोरोना का मिला नया स्ट्रेन.... कोरोना के नए वैरिएंट की दस्तक.... WHO ने जताई चिंता.... कहा, 'Omicron से 10 फीसदी ज्यादा संक्रामक'.....
COVID New Variant News: कोरोना का मिला नया स्ट्रेन.... कोरोना के नए वैरिएंट की दस्तक.... WHO ने जताई चिंता.... कहा, 'Omicron से 10 फीसदी ज्यादा संक्रामक'.....

COVID XE Variant News

 

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बताया कि कोरोना के नए वेरिएंट का नाम XE है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना के XE वेरिएंट को लेकर चेतावनी दी है। नए वेरिएंट XE ने तहलका मचा दिया है।

कोविड के तीन हाइब्रिड या रिकॉम्बिनेंट स्ट्रेन का पता चला है, जिसमें से पहला- XD, दूसरा- XF और तीसरा- XE। ब्रिटेन की ब्रिटिश हेल्थ सिक्योरिटी एजेंसी के हाल के एक अध्ययन से पता चला है कि वर्तमान में 3 हाइब्रिड COVID वेरिएंट चल रहे हैं।

इसमें डेल्टा और BA.1 के कॉम्बिनेशन से पैदा हुए दो अलग-अलग वेरिएंट XD और XF हैं, जबकि तीसरा XE है। इनमें से XD फ्रेंच डेल्टा वेरिएंट X BA.1 वंश का नया सदस्य है।

 

इसमें इसमें BA.1 का स्पाइक प्रोटीन और डेल्टा का जीनोम होता है। वर्तमान में इसमें 10 से ज्यादा सिक्वेंस शामिल हैं। XF ब्रिटिश डेल्टा x BA.1 वंश से संबंधित हैं। इसमें BA.1 का स्पाइक और स्ट्रक्चरल प्रोटीन होते हैं लेकिन डेल्टा के जीनोम का 5 वां हिस्सा ही होता है।

XE वेरिएंट भी ब्रिटिश डेल्टा BA.1 x BA.2 वंश से संबंधित है। इसमें BA.2 से स्पाइक और स्ट्रक्चरल प्रोटीन होते हैं लेकिन इसमें भी BA.1 के जीनोम का 5वां हिस्सा ही होता है। इसमें वर्तमान में सैकड़ो सिक्वेंसेज मौजूद हैं। डब्लूएचओ ने कहा कि XE वेरिएंट के बारे में पहली बार यूनाइटेड किंगडम में 1 9 जनवरी को पता चला था। 

 

अभी तक इसके 600 सिक्वेंसेज की रिपोर्ट आई है और पुष्टि भी हुई है। शुरुआती अध्ययनों के अनुसार, XE वेरिएंट BA.2 की तुलना में 10 फीसदी ज्यादा संक्रामक है। हालांकि, इस वेरिएंट को लेकर हमें और ज्यादा अध्ययन करने की आवश्यक्ता है।

डब्ल्यूएचओ नेकहा, "एक्सई रीकॉम्बिनेंट (बीए.1-बीए.2), पहली बार 19 जनवरी को यूके में पाया गया था। तब से 600 से कम अनुक्रमों की रिपोर्ट और पुष्टि की गई है।" WHO ने कहा, "शुरुआती अनुमान के मुताबिक, बीए.2 की तुलना में यह नया सब-वैरिएंट 10 प्रतिशत अधिक संक्रामक है। हालांकि इस दावे को और पुष्टि की आवश्यकता है।"

 

कोरोना वायरस का नया वैरिएंट XE ओमिक्रॉन के दो संस्करणों - BA.1 और BA.2 से मिलकर बना है। यह इस समय दुनिया भर में केवल कुछ ही मामलों के लिए जिम्मेदार है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार कोरोना वायरस का एक नया म्यूटेंट मिला है।

इसे XE के नाम से जाना जाता है। यह ओमिक्रॉन के BA.2 सब वैरिएंट की तुलना में लगभग दस प्रतिशत अधिक संक्रामक प्रतीत होता है।