CG- मां की दर्दनाक मौत: ट्रक ने बाइक सवार परिवार को मारी जोरदार टक्कर.... 2 साल की बच्ची का पैर कटकर अलग हो गया.... मां की मौके पर मौत.... 3 की हालत गंभीर.....

High speed truck hit the bike rider family 2 year old innocent girl leg was severed

CG- मां की दर्दनाक मौत: ट्रक ने बाइक सवार परिवार को मारी जोरदार टक्कर.... 2 साल की बच्ची का पैर कटकर अलग हो गया.... मां की मौके पर मौत.... 3 की हालत गंभीर.....

...

कांकेर 9 फरवरी 2022। धान से भरे एक ट्रक ने बाइक को जोर की टक्कर मारी है। सड़क हादसे में बाइक सवार परिवार चपेट में आ गया। 2 साल की मासूम बच्चीं का पैर कटकर अलग हो गया। वही उसकी मां की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। हादसा सिटी कोतवाली क्षेत्र में हुआ है। हादसे में एक युवक और उसका भांजा भी गंभीर रूप से घायल है। जिनका कांकेर के जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। कांकेर थाना प्रभारी शरद दुबे ने बताया कि ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

चोरियां निवासी रामनाथ सोरी (25) अपनी पत्नी रेशमी शोरी और बेटी जिज्ञासा (02) के साथ अपनी बहन के घर पुसवाड़ा में आयोजित मेला देखने के लिए बाइक से जा रहे थे। इनके साथ इनका 17 साल का भांजा भी था। इस दौरान कांकेर - सरोना मुख्यमार्ग में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोर की टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सभी काफी दूर तक फेंका गए। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। 

रामनाथ और उनके भांजे को भी गंभीर चोटें आई हैं। साथ ही रामनाथ की बेटी का एक पैर शरीर से कटकर अलग हो गया है। हादसे की जानकारी मिलते ही कांकेर पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया गया है।