BREAKING: पदोन्नति नही होने पर कर्मचारियों में आक्रोश.... लिपिक कर्मचारी संघ की बैठक.... पदोन्नति की मांग कर रहे कर्मचारियों ने कहा- कलेक्टर हाईकोर्ट का हवाला देकर नही कर रहे हस्ताक्षर.... लिपिक संघ करेगा आंदोलन...

clerical-employees-union-meeting-regarding-the-demand-for-promotion-employees-said-collectors-are-not-signing-by-referring-to-the-high-court-will-agitate

BREAKING: पदोन्नति नही होने पर कर्मचारियों में आक्रोश.... लिपिक कर्मचारी संघ की बैठक.... पदोन्नति की मांग कर रहे कर्मचारियों ने कहा- कलेक्टर हाईकोर्ट का हवाला देकर नही कर रहे हस्ताक्षर.... लिपिक संघ करेगा आंदोलन...
BREAKING: पदोन्नति नही होने पर कर्मचारियों में आक्रोश.... लिपिक कर्मचारी संघ की बैठक.... पदोन्नति की मांग कर रहे कर्मचारियों ने कहा- कलेक्टर हाईकोर्ट का हवाला देकर नही कर रहे हस्ताक्षर.... लिपिक संघ करेगा आंदोलन...

.......................

लौदाबाजार:- जिले के कलेक्टरेट सहित राजस्व विभाग में कार्यरात चतुर्थ एवं लिपिक वर्ग के कर्मचारियों ने पदोन्नति की मांग को लेकर लिपिक संघ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी के आतिथ्य में बुधवार को बैठक आहूत किया गया था। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने चतुर्थ श्रेणी और लिपिक वर्ग के कर्मचारियों की पदोन्नति नही होने पर आक्रोश व्यक्त किया। 

साथ ही कहा कि प्रदेश के कई जिलों में लिपिक वर्गो का पदोन्नति हुआ है लेकिन बलौदाबाजार जिले में कलेक्टर पदोन्नति का फायदा कर्मचारियों को नही दे रहे है जबकि प्रदेश के अन्य जिलों में कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ दिया गया है और कई विभागों में लगातार पदोन्नति हो रहें है बावजूद बलौदाबाजार जिले में राजस्व विभाग के कर्मचारियों को पदोन्नति नही मिल रहा है। इसके अलावा कर्मचारियों ने बताया कि पदोन्नति की मांग को लेकर चतुर्थ वर्ग एवं लिपिक संघ ने कई बार बलौदाबाजार कलेक्टर को ज्ञापन भी सौंपा है लेकिन आज पर्यंत तक उस पर कोई कार्रवाई नही की गई है, आपको बता दे कि हाई कोर्ट से भी जारी आदेश में स्पष्ट लिखा है कि पदोन्नति पर रोक नही लगना है बावजूद इसके जिला कलेक्टर डोमन सिंह ने आज पर्यंत तक पदोन्नति के लिए आदेश जारी नही किया है। जिस पर अब लिपिक वर्ग आगामी समय से आंदोलन के लिए बाध्य नजर आ रहें है।

 

कलेक्टर ने हाई कोर्ट का हवाला देकर नही किया हस्ताक्षर- कर्मचारी

29 मार्च को अधोहस्ताक्षरकर्ता तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारीगण राजस्व विभाग द्वारा कलेक्टर को सौंपे ज्ञापन में उल्लेख किया है कि विगत 01 वर्ष से सहायक ग्रेड-03 से सहायक ग्रेड-02 में पदोन्नति के लिए फाइल चलाया है जिसे जिला स्तरीय पदोन्नति समिति द्वारा अनुशंसा उपरांत कलेक्टर के अनुमोदन के लिए प्रस्तुत किया गया है लेकिन आज पर्यंत तक कलेक्टर ने पदोन्नति संबंधी आदेश जारी नहीं किया है इस संबंध में कर्मचारियों द्वारा कलेक्टर के समक्ष  निवेदन करने पर पद्दोन्ती संबंधी मामला उच्च न्यायालय में लंबित होने का हवाला देते हुए कलेक्टर द्वारा पदोन्नति फाईल में हस्ताक्षर नहीं करने की बात कही गयी।

 

उच्चन्यायालय के आदेश में स्पष्ट-'नही रुकेगी पदोन्नति'

कर्मचारियों ने बताया कि वर्तमान में उच्च न्यायालय छ.ग. बिलासपुर में पदोन्नति में आरक्षण संबंधी मामला विचाराधीन है जिसमें यह स्पष्ट किया गया है कि उच्च न्यायालय द्वारा पदोन्नति को नहीं रोका गया है विभाग नियमित पदोन्नति की कार्रवाई कर सकते है।

 

पूर्व कलेक्टर ने भी पदोन्नति का किया था आदेश जारी 

जानकारी के अनुसार विभिन्न जिलों में भी पदोन्नति की कार्रवाई की जा रही है। जिले के पूर्व कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने बलौदाबाजार जिले में भी 10 जुलाई 2020,17 मार्च व 27 मार्च को 2021 को पदोन्नति आदेश जारी किया गया था। लेकिन वर्तमान कलेक्टर डोमन सिंह द्वारा उच्च न्यायालय का हवाला देते हुए पदोन्नति संबंधी फाइल में हस्ताक्षर करने से इंकार किया जा रहा है।

 

पद्दोन्नति नही होने से कर्मचारियों में भारी आक्रोश

सहायक ग्रेड-03 से सहायक ग्रेड-02 में पदोन्नति नहीं होने से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को सहायक ग्रेड-03 पर पदोन्नति संबंधी कार्यवाही नहीं किया जा रहा है। इससे चतुर्थ श्रेणी एवं सहायक ग्रेड-03 के कर्मचारी काफी आक्रोशित जिससे अब चतुर्थ कर्मचारी व लिपिक संघ आंदोलन के लिए बाध्य नजर आ रहे है।

 

डोमन सिंह

कलेक्टर-बलौदाबाजार

"पदोन्नति का मामला उच्च न्यायालय में होने की वजह से देरी हो रही है मैंने फाइल को प्रशासन को भेज दिया है कार्रवाई होते ही आदेश जारी कर देंगे।"

                      --------------

 

रोहित तिवारी

प्रदेशाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ लिपिक कर्मचारी संघ

''सभी जिलों में पदोन्नति हो रही है तो हाईकोर्ट का बहाना देना गलत है हम जिला प्रशासन से मांग करते हैं कि चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी एवं लिपिक संघ के पदोन्नति का जल्द से जल्द आदेश जारी करें निवेदन करने के बावजूद भी अगर आदेश जारी नहीं करते हैं तो अल्टीमेटम के देने के बाद आंदोलन करेंगे।''