CG - कलयुगी बेटे की काली करतूत : घर पर नहीं बनी सब्जी तो, बेटे ने कर दी मां की पिटाई, दर्द में कहराते अस्पताल पहुंची बुजुर्ग, मामला दर्ज....

छत्तीसगढ़ के रायपुर से एक कलयुगी बेटे की काली करतूत सामने आई है। जरा सी बात को लेकर बेटे ने अपनी ही मां की पिटाई कर दी। पिटाई से महिला चोटिल हो गई। जिसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस थाने में कर दी।

CG - कलयुगी बेटे की काली करतूत : घर पर नहीं बनी सब्जी तो, बेटे ने कर दी मां की पिटाई, दर्द में कहराते अस्पताल पहुंची बुजुर्ग, मामला दर्ज....
CG - कलयुगी बेटे की काली करतूत : घर पर नहीं बनी सब्जी तो, बेटे ने कर दी मां की पिटाई, दर्द में कहराते अस्पताल पहुंची बुजुर्ग, मामला दर्ज....

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर से एक कलयुगी बेटे की काली करतूत सामने आई है। जरा सी बात को लेकर बेटे ने अपनी ही मां की पिटाई कर दी। पिटाई से महिला चोटिल हो गई। जिसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस थाने में कर दी। इस घटना की वजह महज इतनी थी की मां ने घर पर कोई सब्जी नहीं बनाई थी। इस बात से लड़का आवेश में आ गया और अपनी मां की पिटाई कर दी। मामला विनोबा भावे नगर का है। 

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता सरला दास उम्र 73, विनोबा भावे नगर की निवासी हैं जो स्वास्थ्य विभाग की एक रिटायर्ड कर्मचारी है। सरला पेंशन से अपने घर का चलती है। शुक्रवार रात सरला का विवाद उसके बेटे अभिनव दस से हो गया। विवाद की वजह बस इतनी थी की घर पर सब्जी नहीं बनी थी। इस बात से नाराज बेटे अभिनव ने आवेश में अपनी मां को जान से मरने की धमकी देते हुए मारपीट शुरूकर दी। 

आस पड़ोस में मौजूद लोगो ने युवक को अलग किया। जिसके बाद पीड़िता सरला ने अपने पति के साथ मेकाहारा अस्पताल जाकर अपना इलाज करवाया। इसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस थाने में दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी।