दुल्हन की मौत: दूल्हे को वरमाला पहनाते ही स्टेज पर गिरी दुल्हन, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल....

Bride death, dulhan fell on the stage, Lucknow: दुल्हन की हार्टअटैक से मौत हो गई। शादी समारोह में दूल्हे को जयमाला पहनाते ही दुल्हन स्टेज पर गिर पड़ी। आनन-फानन में उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उत्तर प्रदेश के लखनऊ के मलिहाबाद क्षेत्र के भदवाना गांव का मामला है। मेहमानों में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दूल्हा भी दुल्हन की मौत से सदमे में है।

दुल्हन की मौत: दूल्हे को वरमाला पहनाते ही स्टेज पर गिरी दुल्हन, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल....
दुल्हन की मौत: दूल्हे को वरमाला पहनाते ही स्टेज पर गिरी दुल्हन, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल....

Bride death, dulhan fell on the stage

 

Lucknow: दुल्हन की हार्टअटैक से मौत हो गई। शादी समारोह में दूल्हे को जयमाला पहनाते ही दुल्हन स्टेज पर गिर पड़ी। आनन-फानन में उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उत्तर प्रदेश के लखनऊ के मलिहाबाद क्षेत्र के भदवाना गांव का मामला है। मेहमानों में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दूल्हा भी दुल्हन की मौत से सदमे में है।

 

राजपाल की बेटी शिवांगी की शादी का आयोजन चल रहा था। बारात बुद्धेश्वर से आई थी। शिवांगी की शादी विवेक से हो रही थी। शादी में शामिल सभी लोगों के चेहरे पर खुशियां थीं। लोगों ने खाना खाया और स्टेज के पास वरमाला की रस्म देखने पहुंचे। दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर एक दूसरे के सामने खड़े थे। दूल्हे विवेक ने दुल्हन शिवांगी को वरमाला पहनाई। इसके बाद बारी थी शिवांगी की। 

 

शिवांगी ने जैसे ही विवेक को वरमाला पहनाई, वह स्टेज पर गिर गई। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने बताया कि शिवांगी की मौत हार्ट अटैक आने से हुई है। शादी समारोह में जिन लोगों के चेहरों पर खुशियां छाईं थीं, उनकी खुशियां मातम में बदल गईं।