CG 2 मौतें BIG NEWS: दर्दनाक सड़क हादसा.... तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मोपेड सवार पति-पत्नी को मारी जबरदस्त टक्कर.... हादसे में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और उसके पति की दर्दनाक मौत.... विभागीय मीटिंग से रहे थे लौट.....

CG 2 मौतें BIG NEWS: दर्दनाक सड़क हादसा.... तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मोपेड सवार पति-पत्नी को मारी जबरदस्त टक्कर.... हादसे में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और उसके पति की दर्दनाक मौत.... विभागीय मीटिंग से रहे थे लौट.....



 

गरियाबंद 12 अगस्त 2021। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और उसके पति की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गयी। मोपेड सवार दम्पति को स्कार्पियों ने ठोकर मार दी। जिसमे दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए और देवभोग अस्पताल में दोनो की ईलाज के दौरान मौत हो गयी। यह दर्दनाक सड़क हादसा छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के देवभोग थाना क्षेत्र में हुआ। पुलिस ने स्कार्पियो वाहन जब्त कर चालक के खिलाफ कार्यवाई शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान जलंधर और प्यारी बाई के रूप में हुई है।

 


नयाभारत को मिली जानकारी के मुताबिक शालेभाठा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्यारी बाई अपने पति जालंधर के साथ मोपेड पर सवार होकर धुरवागुड़ी में आयोजित विभागीय मीटिंग से लौट रही थी। इसी दौरान विपरित दिशा से आ रही स्कॉर्पियो क्रमांक सीजी 04 एल एन 7462 ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए। स्कॉर्पियो चालक दुर्योधन निषाद घायल दंपत्ति को अपने वाहन में बैठाकर देवभोग अस्पताल पहुंचा। जहां प्राथमिक इलाज के दौरान दोनों घायल पति-पत्नी ने दम तोड़ दिया।

 

 

आरोपी चालक ने पुलिस को बताया कि एक साथ दो बाइक सवार लोग बीच सड़क में थे। दोनों अपनी बातों में मशगूल थे। हॉर्न बजाने के बाद दोनों वाहन चालक ने अलग-अलग दिशा में चले गए। मोपेड चालक जलंधर रॉग साइड पर उतारने की कोशिश कर रहा था। जिसके चलते स्कॉर्पियो के बोनट से टकरा गए और यह हादसा हो गया। मामले में देवभोग पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने और अन्य धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर लिया है।