CG ब्रेकिंग: बड़ी घोषणाएं, मजदूरी में 20 प्रतिशत की हुई वृद्धि, इनको होगा फायदा....
20 percent increase in the wages of weavers prescribed for government supplied clothes उपमुख्यमंत्री अरुण साव राष्ट्रीय बुनकर संवाद में हुए शामिल शासकीय प्रदाय के कपड़ों में निर्धारित बुनकरों की मजदूरों में 20 प्रतिशत की हुई वृद्धि : उपमुख्यमंत्री साव कांग्रेस सरकार ने जो 5 साल में नहीं किया, उसे भाजपा सरकार ने 15 दिनों में कर दिखाया : उपमुख्यमंत्री साव




Chhattisgarh News
रायपुर। उपमुख्यमंत्री अरुण साव आज भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में राष्ट्रीय हाथकरघा दिवस पर आयोजित राष्ट्रीय बुनकर संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। इसमें डिप्टी सीएम साव ने बताया कि, सरकार द्वारा शासकीय प्रदाय के कपड़ों में निर्धारित बुनाई मजदूरी में 20 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। इससे प्रदेश के बुनकरों को फायदा होगा। कार्यक्रम में उद्योग एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन जी शामिल हुए। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री साव और उद्योग मंत्री देवांगन ने बड़ी घोषणाएँ की। बुनकरों के उत्पादित कपड़े स्कूल ड्रेस के लिए सरकारी योजना में शामिल किया जाएगा। प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली सरकार बुनकरों द्वारा उत्पादित कपड़ों को स्कूल शिक्षा विभाग में स्कूल ड्रेस के लिए सरकारी योजनाओं में शामिल करेगी। यह योजना पूर्ववर्ती भाजपा शासनकाल में तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने लागू की थी। इसे हम फिर से इस सरकार में लागू करके बुनकरों की उत्पादन क्षमता को बढ़ाएंगे, जिससे ज्यादा-से-ज्यादा बुनकरों को काम मिल सके और उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो सके।
उपमुख्यमंत्री साव ने राष्ट्रीय बुनकर संवाद को संबोधित करते हुए कहा कि, आप लोगों के आशीर्वाद से केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार बनी है। तीसरी बार प्रधानमंत्री मोदी जी की सरकार बनाकर आपने इतिहास रचा है। प्रदेश में साय सरकार सभी वादे पूरा कर रही है। कांग्रेस ने 5 साल में जो नहीं कर सके, उसे 15 दिन में पूरा करके दिखाया है।किसानों को दो साल का बकाया बोनस, 3100 रुपए क्विंटल में धान खरीदी, 18 लाख पीएम आवास की स्वीकृति, महिलाओं को एक हजार रुपए देने का वादा पूरा किया।
वहीं कांग्रेस की सरकार में छत्तीसगढ़िया को भारी तकलीफ हुई है। पांच साल में पीएम आवास की स्वीकृत नही हुई। कांग्रेस सरकार ने प्रदेश में अन्याय और अत्याचार किया है। इसके खिलाफ भाजपा ने आवाज बुलंद की और अत्याचारी सरकार को उखाड़ फेंका।
डिप्टी सीएम साव ने कहा कि, देवांगन समाज मेहनत के दम पर आगे बढ़ रहा है। समाज की इस पहचान को मिटने नहीं देना है। अपनी इसी ताकत के आधार पर आगे बढ़ना है। साथ ही समाज के नीचे के व्यक्ति को संबल प्रदान करना है, तब जाकर देश मजबूत बन पाएगा।
कार्यक्रम में बुनकर प्रकोष्ठ के संयोजक पुरुषोत्तम देवांगन, सह संयोजक हेतराम देवांगन, नरेंद्र देवांगन, कमल देवांगन, डॉ ओमप्रकाश देवांगन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेश देवांगन, प्रदीप देवांगन, विशाल देवांगन, रामगोपाल देवांगन, पदमा देवांगन, महेंद्र देवांगन, धनेश देवांगन, कुंजलाल देवांगन एवं अन्य देवांगन समाज के लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में प्रदेश के उद्योग एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने मुख्यमंत्री साय की ओर से बुनकरों को अभी तक उनके कार्यों के एवज में मिल रहे पारिश्रमिक में 20 प्रतिशत की वृद्धि आज राष्ट्रीय बुनकर दिवस के अवसर पर आज से ही लागू करने का ऐलान किया। मंत्री देवांगन ने इसी के साथ बुनकर भाइयों से नई तकनीक से अपना काम करने एवं युवा वर्ग को इससे जोड़ने के लिए भी आह्वान किया। बुनकरों की समस्याओं को हल करने के बारे में भी मंत्री देवांगन ने विस्तार से चर्चा की।