सुहागरात पर पत्नी के साथ Unnatural Sex.... जूता कारोबारी के बेटे ने पत्नी से की गंदी हरकत.... अस्पताल में रही भर्ती.... नशे की हालत में पीटा भी.... शिकायत के बाद शहर के बड़े जूता कारोबारी का बेटा गिरफ्तार.....
Unnatural Sex on Suhagrat Unnatural act with wife on honeymoon son big shoe trader arrested सुहागरात पर पत्नी के साथ Unnatural Sex जूता कारोबारी के बेटे ने पत्नी से की गंदी हरकत जूता कारोबारी का बेटा गिरफ्तार सुहागरात पर पत्नी के साथ अप्राकृतिक कृत्य




...
Unnatural Sex on Suhagrat: आगरा में पुलिस ने शहर के एक जूता कारोबारी के बेटे को पत्नी से अप्राकृतिक कृत्य के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ पत्नी ने हरीपर्वत थाने में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमे में जूता उद्यमी और उनकी पत्नी भी शामिल हैं। पीडिता भी जूता उद्यमी की बेटी है। जूता उद्यमी की बेटी की शादी खंदारी इलाके के जूता कारोबारी के बेटे के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति पत्नी के साथ अप्राकृतिक कृत्य करता था।
पत्नी ने अप्राकृतिक कृत्य, मारपीट, गालीगलौज, जान से मारने की धमकी और अंतरंग संबंध के वीडियो बनाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। जन्मदिन के बाद नशे की हालत में उसने पत्नी को पीटा और गलत हरकत की। वीडियो भी बनाया। यह वीडियो उसने किसी को व्हाट्सएप पर भेज दिया। पीड़िता की हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया। उसकी गंभीर हालत थी। पीड़िता का कहना है कि पति उसे एक शादी समारोह में गोवा ले गया। वहां भी उसके साथ यही हरकत की। दिल्ली में अपने घर ले जाकर भी उत्पीड़न किया।
पति की पिटाई से उसे काफी चोट लगीं। मगर, इलाज नहीं करा सकीं। हालत बिगड़ने पर तीन जनवरी को एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में दिखाया। डॉक्टरी जांच में गंभीर चोट लगना बताया गया। इस बारे में सास और ससुर को बताया, लेकिन उन्होंने किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। उन्होंने बेटे के अपराध में भागीदारी की। इसका विरोध करने पर ससुरालियों ने तुरंत घर छोड़ने के लिए बोल दिया। तब वो दिल्ली में रहने लगीं।
इस दौरान दहेज उत्पीड़न का मुकदमा भी दर्ज कराया। पीडिता ने उद्यमी के बेटे के समलैंगिक होने का आरोप भी लगाया। उसका कहना है कि पति के एक दोस्त से पढाई के समय से ही अंतरंग संबंध हैं। इसलिए ही वह अप्राकृतिक कृत्य करता है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। उसको कोर्ट में पेश किया जाएगा। पिछले दिनों जूता कारोबारी के यहां आयकर छापा भी पड़ा था।