जगदलपुर शहर के विकास व48 वार्डो में व्याप्त समस्याओं के समाधान पर विस्तृत चर्चा हेतु नगर निगम एक्ट में दिए का प्रयोग कर निगम सरकार,निगम अध्यक्ष व विपक्ष,सामान्य सभा का समय व दिन बढ़ाए - नवनीत चांद




मुक्ति मोर्चा व जनता कांग्रेस जे का ,महापौर व निगम अध्यक्ष,नेता प्रतिपक्ष से ,शहर वाशियो के समस्याओं के समाधान ,विकास कार्य,प्रश्न काल पर जवाब ,रेलवे जमीन पर अतिक्रमण कारियो के विस्थापन एवं जन हितेषी विभिन मुद्दों पर चर्चा हेतु सामान्य सभा बैठक को 1 दिन 3 दिन करने की रखी अपील - नवनीत चांद
जगदलपुर। बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा के मुख्य संयोजक एवं जनता कांग्रेस जे के बस्तर जिला अध्यक्ष नवनीत चांद ने कहा कि बस्तर संभाग के एकमात्र नगर निगम जगदलपुर शहर में 48 वार्डों में व्याप्त जनसमस्याओं एवं शहर के विकास कार्य ,रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण कारियो के पुनर्वास विस्थापन ,विभिन्न कार्यों की समीक्षा हेतु प्रश्न काल पर जवाब व जन हितेषी जैसे विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हेतु ,नगर निगम सरकार द्वारा ,सामान्य सभा की बैठक हेतु मात्र 1 दिन निर्धारित करना शहरवासियों वास्तविक समस्याओं के समाधान प्राप्ति के अधिकारों वंचित करना है।
वर्ष 2003 से बस्तर संभाग एकमात्र शहर जगदलपुर शहर को नगर निगम का दर्जा प्राप्त हुआ है।पहले शहर जनसंख्या के आधार पर 40 वार्ड से प्रारंभ होने वाला यह नगर निगम, आज 48 वार्ड तक पहुंच गया है। एसे में जरूरी है की सदन में सभी वार्ड के जनप्रतिनिधियों को अपने वार्ड की समस्याओं के समाधान हेतु चर्चा के लिए पर्याप्त दिया जाए, यह इस लिए भी जरूरी है। क्योंकि वक्त के साथ शहर की जनसंख्या भी बड़ी है।
साथ ही साथ लोगों की समस्याएं ,मूलभूत आवश्यकताएं भी बहुत तेजी से बढ़ रही है। संभाग का एकमात्र शहर होने के कारण शहर के विकास एवं जन हितेषी मुद्दों का विस्तारीकरण करना भी जगदलपुर नगर निगम का एक महत्वपूर्ण उद्देश्य है।
एसे में शहर के 48 वार्ड से निर्वाचित पार्षदों का यह कर्तव्य भी है। कि वह नगर निगम के सामान्य सभा में अपने वार्ड से जुड़े हुए मुद्दों पर विस्तृत चर्चा कर सकें ,तो वही शहर के विकास व विभिन्न मुद्दों मुद्दों पर भी विस्तृत चर्चा होनी चाहिए, ताकि शहर की जनता निगम सरकार व विपक्ष का जगदलपुर के शहर के संवेदनशील मुद्दो पर नजरिया सुन व देख से, ऐसे में नगर निगम सरकार द्वारा शहर की बड़ी व्याप्त समस्याओं विकास एवं प्रश्नकाल से जुड़े हुए संवेदनशील सवालों पर सरकार के जवाब को जानने का अधिकार शहर के प्रत्येक निवासी का मौलिक अधिकार है।
ऐसे में नगर निगम सरकार द्वारा मात्र 1 दिन का सामान्य सभा की बैठक बुलाकर सीमित समय में सीमित एजेंटों पर चर्चा करना कहीं ना कहीं शहर वासियों के समस्याओं के समाधान पर सकारात्मक चर्चा से वंचित करने जैसा निर्णय है।इसलिए बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा एवं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के बस्तर जिला अध्यक्ष नवनीत चांद द्वारा जगदलपुर नगर निगम की महापौर एवं जगदलपुर नगर निगम के अध्यक्ष व विपक्ष के नेता प्रतिपक्ष से यह अपील करता है की नगर निगम के सामान्य सभा का समय 1 दिन से बड़ा कर कम से कम 3 दिन करे, ताकि शहरवासियों की भावनाओ का ध्यान में रखते हुए नगर निगम की सामान्य सभा की बैठक में शहर की विभिन्न मुद्दो पर विस्तृत चर्चा के साथ साथ सभी वार्ड की समस्याओं के समाधान की पहल की जा सके।