9 जवान शहीद: दर्दनाक हादसा,गहरी खाई में गिरी सेना की बस...कई घायल...राहत-बचाव कार्य जारी...
अभी अभी बड़ी और दुःखद खबर निकल कर सामने आ रही है । क्यारी शहर से 7 किलोमीटर दूर एक दुर्घटना हो गई है। इस दुर्घटना में भारतीय सेना के 9 जवानों की जान चली गई।




नया भारत डेस्क: अभी अभी बड़ी और दुःखद खबर निकल कर सामने आ रही है । क्यारी शहर से 7 किलोमीटर दूर एक दुर्घटना हो गई है। इस दुर्घटना में भारतीय सेना के 9 जवानों की जान चली गई। ये दुर्घटना उनके वाहन के खाई में गिरने की वजह से हुआ है। घटना में कई अन्य लोग घायल हैं। लद्दाख के रक्षा अधिकारी ने ये जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि सैनिक कारू गैरीसन से लेह के पास क्यारी की ओर बढ़ रहे थे। दुर्घटना में कई सैनिकों को चोटें भी आई हैं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
रक्षा अधिकारियों के मुताबिक, उन्होंने बताया कि सैन्य टुकड़ी कारू गैरीसन से लेह के नजदीक क्यारी की ओर बढ़ रही थी।प्राप्त जानकारी के मुताबिक, केइरी, लेह में नियोमा की ओर जाने वाले मोड़ पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस हादसे में 9 जवानों की मौत हो गई, जबकि एक जवान मामूली रूप से घायल हुआ है.
लद्दाख में हुए इस हादसे की पुष्टि करते हुए एक रक्षा अधिकारी ने बताया, ‘क्यारी शहर से 7 किलोमीटर दूर एक दुर्घटना में भारतीय सेना के 9 जवानों की जान चली गई, जब उनका वाहन खाई में गिर गया