CG- अश्लील VIDEO का गंदा खेल: अश्लील वीडियो भेज 910 लोगों से ब्लैकमेलिंग.... CG में मेवात से सेक्सटॉर्शन की पाठशाला.... देश भर में अब तक 83 मामले दर्ज... दो साल में 3 करोड़ ऐसे ऐंठे.....
School sextortion Mewat CG Blackmailing 910 people sending porn videos 3 crore




...
दुर्ग। दुर्ग पुलिस द्वारा गिरफ्तार सेक्शटार्सन गैंग का वकील अहमद पूरे देश के 910 प्रकरण का आरोपी है। दुर्ग पुलिस द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में देश के अलग-अलग राज्यों में वांछित आरोपी वकील अहमद को तकनीकी विश्लेषण एवं एक्शन टीम के द्वारा आरोपियों के अनुकुल भगौलिक स्थिति से कड़ी मशक्कत एवं मेहनत कर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। सेक्सशिन गैंग के आरोपी वकील अहमद के द्वारा पूरे देश भर में ठगे गये लोगों के द्वारा दर्ज मामलों में राज्यों की पुलिस द्वारा अपने मामलों में गिरफ्तार कर विधिवत कानूनी कार्यवाही की जा रही है।
दुर्ग पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी वकील अहमद के द्वारा देश में विभिन्न राज्यों में अब तक प्राप्त जानकारी के आधार पर 910 लोगों को ठगी का शिकार बनाया है। वकील अहमद के खिलाफ तेलंगाना राज्य में 78 मामले दर्ज है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, राजस्थान, झारखण्ड में करीबन 05 मामले दर्ज है। इसके अलावा सायबराबाद, हैदराबाद, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र सहित पूरे देश भर में नेशनल सायबर पोर्टल में 467 मामले दर्ज है।
के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बी. एन मीणा ( भा.पु. से.) के निर्देशन में थाना बोरी में कायम अपराध क्रमांक 204/2021 धारा 306, 384, 34 भादवि, 67, 67 (क) आई टी एक्ट की कायमी पश्चात सायबर सेल दुर्ग तथा थाना बोरी की विशेष टीम को आरोपी वकील अहमद को गिरफ्तार करने के लिये टीम रवाना किया गया था जहाँ टीम द्वारा लगातार केम्प कर राजस्थान, हरियाणा के सरहदी जिले नूह के ग्राम लोहिंगाखुर्द से वकील अहमद को टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी वकील अहमद के द्वारा अन्य राज्यों में भी अपराध घटित किये जाने की जानकारी तकनीकी विश्लेषण से सायबर सेल को प्राप्त हुई है। दुर्ग पुलिस द्वारा अन्य राज्यों से संपर्क स्थापित कर वकील अहमद के खिलाफ दर्ज मामलों एवं शिकायतों की जानकारी प्राप्त की जा रही है।