देश में बड़ती महंगाई को लेकर महिला कांग्रेस ने जंतर मंतर में किया विरोध प्रदर्शन




सुकमा -महिला कांग्रेस ने देश में बढ़ती महंगाई के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। देश की राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर में महंगाई को लेकर भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुश्री नेटा डी सूजा के नेतृत्व में हुए धरना प्रदर्शन में छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव बबीता माड़वी भी पहुंची और जंतर मंतर में केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
बता दें कि पूरे देश भर में लगातार बढ़ रहे पेट्रोल डीजल एवं गैस के कीमतों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ से महिला कांग्रेस प्रदेश देश भर में लगातार बढ़ रहे पेट्रोल डीजल एवं गैस के कीमतों के विरुद्ध महिला कांग्रेस छत्तीसगढ़ की प्रदेशाध्यक्ष फूलो देवी के साथ महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव बबीता माड़वी वा महिला कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी तादात में जंतर मंतर धरना देने पहुंचे थे। जिसमे कोंटा विधान सभा क्षेत्र से महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव बबीता माड़वी ने मोर्चा संभालते हुए सरकार को निशाना बनाते हुए नारे बाजी की।