CG Anganwadi टाइमिंग BREAKING: आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए जरूरी सूचना.... गर्मी को देखते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों के समय में किया गया बदलाव... सरकार ने जारी किया आदेश.... अब इतने से इतने बजे तक होगा संचालन.... देखें आदेश.....

change time operation Anganwadi center summer Government Chhattisgarh

CG Anganwadi टाइमिंग BREAKING: आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए जरूरी सूचना.... गर्मी को देखते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों के समय में किया गया बदलाव... सरकार ने जारी किया आदेश.... अब इतने से इतने बजे तक होगा संचालन.... देखें आदेश.....
CG Anganwadi टाइमिंग BREAKING: आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए जरूरी सूचना.... गर्मी को देखते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों के समय में किया गया बदलाव... सरकार ने जारी किया आदेश.... अब इतने से इतने बजे तक होगा संचालन.... देखें आदेश.....

...

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के महिला एवं बाल विकास विभाग ने ग्रीष्म काल में आंगनबाड़ी केन्द्र संचालन के समय में परिवर्तन के संबंध में आदेश जारी किया है। भारत सरकार द्वारा एकीकृत बाल विकास सेवाओं के सुदृढ़ीकरण एवं पुनर्गठन के संबंध में जारी निर्देशानुसार आंगनबाड़ी केंन्द्रों के संचालन की अवधि को न्यूनतम 6 घण्टे निर्धारित करने के अनुकम में प्रातः 9:30 बजे से 3:30 बजे तक निर्धारित किया गया है।

 

प्रदेश में गर्मी की अधिकता के कारण बच्चों के स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुये मात्र ग्रीष्मकाल की अवधि अर्थात् 01 अपैल 2022 से 30 जून 2022 तक आंगनबाड़ी केन्द्र के संचालन का समय 6 घण्टे से घटाकर 4 घण्टे किया जावें। समयवधि में उक्त परिवर्तन करने पर केन्द्र संचालन प्रातः 7:00 बजे से 11:00 बजे तक होगा। ग्रीष्मकाल समाप्ति उपरान्त 01 जुलाई 2022 से पुनः आंगनबाड़ी केन्द्र का संचालन प्रातः 9:30 से 3:30 तक 6 घण्टे के लिये किया जावेगा। 

 

उपरोक्तानुसार कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित करें। छत्तीसगढ़ शासन के महिला एवं बाल विकास विभाग ने समस्त जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी महिला एवं बाल विकास, समस्त जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास और समस्त परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास को निर्देश जारी किए हैं।