भाजपा प्रदेश मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव का भैयाथान में हुआ आगमन... कार्यकर्ताओं ने रैली व आतिशबाजी कर किया स्वागत....
संदीप दुबे✍️✍️✍️




नयाभारत
संदीप दुबे✍️✍️✍️
भैयाथान - ब्लॉक मुख्यालय भैयाथान में भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव अपने एक दिवसीय प्रवास पर भैयाथान पहूंचे जहां भाजपा व भाजयूमो के कार्यकर्ताओ ने बाईक रैली निकालकर व भाजपा कार्यालय में पहूंचने पर फूल माला पहनाकर उनका आत्मीय स्वागत किया गया।भाजपा कार्यालय में प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने कार्यकर्ताओ से एक एक कर परिचय प्राप्त करने के साथ बैठक ली जहा उन्होंने बैठक में सगठन को मजबूत करने आगामी कार्यक्रम व कार्य योजनाओं के सम्बंध में विस्तृत जानकारी कार्यकताओ को दी। साथ ही पूरे जिले में रेत उत्खनन के सम्बंध में उन्होंने कहा कि जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आई है तब से इंलीगल डीलिंग रेत को लेकर हो रही हैं और इतना ज्यादा हो रहा है कि जनता का विश्वास उन्होंने खो दिया है,साथ ही जनता की सुरक्षा के बारे में भी ध्यान नही दिया जा रहा है।अभी हाल ही में जो घटना घटी है उसके पीछे कौन कौन है और जांच कहा तक हुई है।और दोषियों पर कार्यवाही क्यो नही हुआ इससे साफ पता चलता है कि शासन प्रशासन कितना निष्क्रिय है।जिससे क्राइम बढ़ रहा है।और सरकार कुछ नही कर रही है।कांग्रेस की सरकार ने सत्ता में आने के लिए जितने भी वायदे किए हैं उनमें से एक भी वादा पूरा नही किया है।जनता को मूर्ख बनाकर सत्ता हासिल किए है।अब जनता जाग चुकी है।जल्द ही जनता इनको जवाब देगी।इस कार्यक्रम को प्रदेश महामंत्री सत्यनारायण सिंह,मण्डल अध्यक्ष मार्तण्ड साहू ने भी सम्बोधित किया।वही कार्यक्रम के बाद वरिष्ठ भाजपा नेता राजीव प्रताप सिंह के निवास में प्रदेश मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव का आत्मीय स्वागत किया गया।
इस दौरान राजीव प्रताप सिंह,सुनील साहू,रविंद्र भारती,राजेश तिवारी,आशीष सिंह,शान्तनु गोयल,सीताराम कुशवाहा,गनपत पाटिल,कुमरेश दुबे,शिव पांडेय,अमन सिंह,विराट सिंह,विक्रम सिंह,संदीप दुबे,सौरव साहू,अभिषेक गुप्ता,अखंड प्रताप सिंह ,नितिन तिवारी , त्रिलोक पटेल,अजित दुबे, सहित काफी संख्या में भाजपा व भाजयूमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।