धमतरी छ.ग: जिला व ब्लाक स्तर के मनरेगा अधिकारी-कर्मचारी अनिश्चितकालीन धरना पर बैठ गए हैं।
Dhamtari CG: MNREGA officers-employees..




NBL, 05/04/2022, Lokeshwer Prasad Verma,. धमतरी छ.ग: दो सूत्री मांगों को लेकर मनरेगा अधिकारी-कर्मचारी व पंचायतों के रोजगार सहायकों ने कामकाज बंद कर जिला व ब्लाक स्तर पर अनिश्चितकालीन धरना पर बैठ गए हैं। उनके आंदोलन पर चले जाने से मनरेगा कार्य ठप पड़ गया, पढ़े विस्तार से..।
कर्मचारियों के हड़ताल में जाने से जिले के 73 हजार मजदूरों का काम बंद हो गया है। वहीं जिला पंचायत व जनपद पंचायतों के मनरेगा कार्यालयों में सन्नाटा पसरा हुआ है।
अपनी मांगों को लेकर मनरेगा कर्मचारियों ने शासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर अपनी मांगें शीघ्र पूरा करने की मांग की है। मांगें पूरी नहीं होने तक आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
छग मनरेगा कर्मचारी महासंघ के बैनरतले जिला पंचायत धमतरी, जनपद पंचायत कुरुद, मगरलोड और नगरी में कार्यरत मनरेगा अधिकारी-कर्मचारियों ने दफ्तरों में कामकाज बंद कर व रोजगार सहायकों ने पंचायतों में काम बंद कर चार अपै्रल से अपने-अपने मुख्यालयों में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए हैं।
धमतरी में शहर के गांधी चौक पर मनरेगा अधिकारी-कर्मचारी टेंट लगाकर अपनी दो सूत्री मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए मांगे शीघ्र पूरा करने की मांग की है। धरना पर बैठे मनरेगा कर्मचारी डुमनलाल ध्रुव, हितेश सिन्हा, होरीलाल साहू, दीपक सोनी, रामचंद खरे, दिनेश कोटवानी, हेमलिका यदु, ललिता साहू, रोशनी साहेब, अंकिता ठाकुर आदि ने बताया कि राज्यभर के मनरेगा कर्मचारी हड़ताल पर है।
उनके हड़ताल में चले जाने से जिले के 370 ग्राम पंचायतों में मनरेगा कार्य बंद हो गया है। वहीं मनरेगा पर काम करने वाले 73 हजार मजदूरों को काम नहीं मिलने से उनकी चिंता बढ़ गई है। छग मनरेगा कर्मचारी महासंघ के अनुसार राज्य सरकार चुनावी घोषणा को आत्मसात करते हुए मनरेगा कर्मचारियों का नियमितीकरण करें।
वहीं नियमितीकरण की प्रक्रिया पूर्ण होने तक ग्राम पंचायतों में पदस्थ रोजगार सहायकों को वेतनमान निर्धारण करते हुए मनरेगा कर्मचारियों पर सिविल सेवा नियम 1966 के साथ पंचायतकर्मी नियमावली करने की मांग की है। राज्य सरकार जब तक इन कर्मचारियों की मांग पूरी नहीं करते हैं, तब तक अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी रहेगा।
नगरी ब्लाक में भी कर्मचारी हड़ताल पर..
नगरी। जनपद पंचायत नगरी व पंचायतों में पदस्थ रोजगार सहायकों ने कामकाज बंद कर चार अप्रैल से नगर के रावणभाठा मैदान में अपनी दो सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठकर प्रदर्शन किया।
वहीं उनके हड़ताल को समर्थन देने के लिए जनपद अध्यक्ष दिनेश्वरी नेताम, जनपद सभापति मन्नूलाल यादव, अजजा भाजपा जिला अध्यक्ष महेंद्र नेताम हड़ताल में बैठकर उनकी मांगे राज्य सरकार से शीघ्र पूरा करने की मांग की है। जनप्रतिनिधियों ने उनकी मांगों को जायज बताया है।
नगरी ब्लाक अध्यक्ष आयुष झा ने बताया की प्रदेश सरकार चुनावी जन घोषणा पत्र को आत्मसात करते हुए सभी मनरेगा कर्मचारियों का नियमितीकरण करें। वहीं नियमितीकरण की प्रक्रिया पूर्ण होने तक ग्राम रोजगार सहायकों का वेतनमान निर्धारण करते हुए सभी मनरेगा कर्मियों पर सिविल सेवा नियम 1966 के साथ पंचायत कर्मी नियमावली लागू किया जाए।
नगरी ब्लाक में 121 मनरेगा कर्मचारी सोमवार से अपनी मांग मनवाने अनिश्चितकालीन हड़ताल में बैठे हैं।
लंबित एरियर्स की मांग, सचिव बैठे हड़ताल पर..
कैप्शनः धमतरी के गांधी मैदान में पंचायत सचिव एरियर्स की मांग को लेकर हड़ताल पर बैठे। नईदुनिया
धमतरी। पंचायत सचिव संघ की अनुवाई में जिले के पंचायत सचिव लंबित एरियर्स भुगतान की मांग को लेकर चार अप्रैल से हड़ताल पर चले गए हैं।
धमतरी के गांधी मैदान में अपनी मांग को लेकर सचिव अनिश्चितकालीन काम बंद कर कलम बंद हड़ताल पर बैठ गए हैं। हड़ताली सचिवों ने बताया कि 27 मार्च को छत्तीसगढ़ स्तर पर निर्णय लिया गया था।
उसी निर्णय के तहत जिले के चारों ब्लाक धमतरी, कुरुद, नगरी और मगरलोड के सचिव हड़ताल पर बैठ गए हैं। उ मार्च 2022 के वेतन के साथ लंबित एरियर्स राशि का भुगतान करने की मांग पर सचिव अड़े हुए हैं। धरना प्रदर्शन में सचिव संघ के श्यामलाल विश्वकर्मा, श्वेता गुप्ता, चुन्नाीलाल साहू, सुभाष साहू, रामस्वरूप साहू, भूपेश सिन्हा, राघवेन्द्र सिन्हा, प्रीति नायक, ओंकार साहू सहित अन्य पंचायत सचिव डटे रहे।