छत्तीसगढ़: में कांग्रेस की सदस्यता अभियान का कारवां 13 लाख 10 हजार 575 सदस्यों के आंकड़े को पार कर गया है, कौन सा एरिया नब्बर वन।

Chhattisgarh: The caravan of Congress membership drive has crossed the figure of 13 lakh 10 thousand 575 members, which area number one.

छत्तीसगढ़: में कांग्रेस की सदस्यता अभियान का कारवां 13 लाख 10 हजार 575 सदस्यों के आंकड़े को पार कर गया है, कौन सा एरिया नब्बर वन।
छत्तीसगढ़: में कांग्रेस की सदस्यता अभियान का कारवां 13 लाख 10 हजार 575 सदस्यों के आंकड़े को पार कर गया है, कौन सा एरिया नब्बर वन।

NBL,. 28/03/2022, Lokeshwer Prasad Verma,.. रायपुर (राज्य ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सदस्यता अभियान का कारवां 13 लाख 10 हजार 575 सदस्यों के आंकड़े को पार कर गया है। लोकसभावार सदस्यता अभियान में दुर्ग लोकसभा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विधानसभा पाटन, बस्तर लोकसभा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम की विधानसभा कोंडागांव और सरगुजा लोकसभा में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की विधानसभा अंबिकापुर पहले नंबर पर है, पढ़े विस्तार से....। 

कांग्रेस ने प्रदेश में दस लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा था, जिसे 31 मार्च तक 15 लाख पहुंचाने के लिए पदाधिकारी और कार्यकर्ता जोर लगा रहे हैं। पिछले सदस्यता अभियान में कांग्रेस के प्रदेश में छह लाख दो हजार 975 सदस्य बने थे। कांग्रेस ने सदस्यता पर्ची और आनलाइन माध्यम से सदस्य बनाने का अभियान शुरू किया है। अब तक सदस्यता पर्ची से सात लाख 40 हजार और डिजिटल सदस्यता अभियान में पांच लाख 70 हजार 527 सदस्य बनाए गए हैं।

डिजिटल सदस्यता अभियान के प्रभारी अमरजीत चावला ने बताया कि संगठन चुनाव डिजिटल सदस्यता अभियान के आधार पर होंगे। इसे देखते हुए हर विधानसभा में प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। पांचों संभाग में प्रशिक्षण के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने व्यक्तिगत रुचि दिखाई और परिणाम भी दिखने लगा। प्रदेश में 15 फरवरी से डिजिटल सदस्यता अभियान शुरू किया गया है।

सभी 90 विधानसभा में दो हजार 614 चीफ इनरोलर और 39 हजार 464 इनरोलर बनाकर सदस्यता अभियान का संचालन किया जा रहा है। 27 मार्च को सदस्यता अभियान प्रभारियों की आनलाइन बैठक हुई। इसमें कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के करीबी के राजू और एआइसीसी के डाटा एनालिस्ट विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन प्रवीण चक्रवर्ती ने पांच लाख 70 हजार 527 सदस्य बनाने पर डिजिटल सदस्यता अभियान प्रभारी अमरजीत चावला की तारीफ की।

विषम परिस्थितियों में दोगुनी हुई सदस्यता.. 

कांग्रेस ने जब सदस्यता अभियान की शुरुआत की, तभी उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव चल रहा था। वहां चुनाव प्रचार में कांग्रेस के 50 से ज्यादा विधायक और संगठन के पदाधिकारी शामिल थे। कई विधायक तो अलग-अलग विधानसभा में एक से दो महीने तक प्रचार करते रहे। बावजूद इसके संगठन के कार्यकर्ताओं ने मजबूती से अभियान का संचालन किया और सदस्यता के आंकड़े को दोगुना से ज्यादा पहुंचाया।

दस हजार से ज्यादा सदस्य बनाने वाली विधानसभा.. 

प्रदेश की 16 विधानसभा में दस हजार से ज्यादा सदस्य बनाए गए हैं। इनमें अंबिकापुर, जांजगीर-चांपा, महासमुंद, मस्तूरी, भाटापारा, कोटा, सारंगढ़, कोरबा, बेलतरा, आरंग, रायपुर पश्चिम, कोंडागांव, लुंड्रा, संजारी बालोद, बिल्हा और प्रेमनगर शामिल हैं।

बिना वोटर आइडी के नहीं बन सकते सदस्य.. 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने बताया कि कांग्रेस की डिजिटल सदस्यता और भाजपा की आनलाइन सदस्यता में काफी अंतर है। रमन सरकार के दौरान भाजपा नेताओं ने मिस काल से 56 लाख सदस्य बनाए थे, लेकिन विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों को कुल 32 लाख वोट ही मिले। भाजपा के मिस काल से बने सदस्यों का कुछ अता-पता नहीं है जबकि कांग्रेस की सदस्यता लेने वाले के मोबाइल नंबर पर ओटीपी आता है। उसकी फोटो प्रत्यक्ष खींची जाती है। उनके वोटर आइडी कार्ड का नंबर रजिस्टर्ड किया जाता है। इसके बाद सदस्यता का प्रमाण पत्र मिलता है।

लोकसभा में सबसे आगे रहने वाली विधानसभा

जिला विधानसभा

सरगुजा अंबिकापुर

बिलासपुर मस्तूरी

जांजगीर जांजगीर चांपा

बस्तर कोंडागांव

कोरबा कोरबा

दुर्ग पाटन

महासमुंद महासमुंद

कांकेर संजारी बालोद

रायपुर भाटापारा

रायगढ़ सारंगढ़

राजनांदगांव पंडरिया. ..