मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement--- Grabatic Advertisement

Uttarakhand News: ‘देवभूमि का देवत्व बना रहना चाहिए…’, सीएम पुष्कर सिंह धामी का बड़ा बयान, कहा- किसी प्रकार का जिहाद स्वीकार्य नहीं….

On: January 15, 2026 6:38 PM
Follow Us:
---Advertisement---

देहरादून। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी लखनऊ पहुंचे। जहां वे पर्वतीय महापरिषद द्वारा आयोजित उत्तरायणी कौथिग में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तरायणी केवल लोकपर्व नहीं, बल्कि उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान और जड़ों से जुड़ाव का सशक्त प्रतीक है। कौथिग उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की साझा सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का अद्भुत मंच है।

हरिद्वार हमारा पौराणिक स्थान

इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हरिद्वार हमारा पौराणिक स्थान है। उसका अपना धार्मिक महत्व है। वहां पर हमारे स्टेक होल्डर, धार्मिक संगठन के लोग हैं सभी संतों से चर्चा होती है बात होती है। हमने कहा है कि हम पुराने एक्ट का आकलन कर रहे हैं। उसके आधार पर सरकार आगे बढ़ेगी। किसी प्रकार का जिहाद देवभूमि में स्वीकार्य नहीं होगा इसके लिए हम काम कर रहे हैं।

सीएम धामी ने कहा कि देवभूमि का देवत्व बना रहना चाहिए उस पर किसी प्रकार की आंच नहीं चाहिए देवत्व बना रहना चाहिए। उसके लिए हमारा संकल्प है। उत्तराखंड के बच्चों को हम सुरक्षित भविष्य देना चाहते हैं। उनके अंदर असुरक्षा का भाव ना आए। जनसांख्यिकी का संतुलन बना रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें