मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement--- Grabatic Advertisement

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी मकर संक्रांति और उत्तरायणी पर्व की शुभकामनाएं, प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की…..

On: January 14, 2026 3:57 PM
Follow Us:
---Advertisement---

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति और उत्तरायणी पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है. इस अवसर पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने समस्त प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि मकर संक्रांति का पर्व देश के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग नामों और परंपराओं के साथ मनाया जाता है, जो भारतीय संस्कृति की विविधता और एकता का प्रतीक हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पर्व सूर्य देव की आराधना, ऋतु परिवर्तन और प्रकृति के साथ सामंजस्य का संदेश देने के साथ ही जीवन में सकारात्मक सोच के साथ निरंतर कर्म के पथ पर अग्रसर रहने की प्रेरणा देता है. यह पावन पर्व मांगलिक कार्यों के शुभारंभ से भी जुड़ा हुआ है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तरायणी पर्व उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण अंग है, जो सामाजिक समरसता, लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को सुदृढ़ करता है. मुख्यमंत्री ने कामना की कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा, उत्साह और सकारात्मकता का संचार करे और प्रदेश निरंतर प्रगति और समृद्धि के पथ पर तेजी से आगे बढ़ता रहे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें