मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement--- Grabatic Advertisement

CG में न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी के बाद मचा हड़कंप, शहर में मिला पटाखों से भरा संदिग्ध ट्रक…धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क….

On: January 11, 2026 4:54 PM
Follow Us:
---Advertisement---

बिलासपुर। जिला न्यायालय को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद बिलासपुर में सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं. इसी बीच शहर में तमिलनाडु नंबर प्लेट वाला एक ट्रक पटाखों से भरा संदिग्ध हालात में खड़ा मिला. इस घटना के बाद शहर में हड़कंप मच गया है.

बता दें, 8 जनवरी की सुबह तमिलनाडु से ई-मेल के जरिए बिलासपुर और राजनांदगांव के डिस्ट्रिक्ट कोर्ट को उड़ाने की धमकी दी गई मिली थी. इसके बाद से इन शहरों में प्रशासन अलर्ट मोड पर है. इसी बीच आज सुबह बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र के मानिकपुर रोड पर एक तमिलनाडू नंबरप्लेट वाली ट्रक (TN-52 P-9783) पटाखों से भरी मिली.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रक से पटाखों से भरे कार्टून पिकअप वाहन में ट्रांसफर किए जा रहे थे. गांव और रिहायशी इलाके के बीच बिना किसी सुरक्षा मानकों के खड़े इस ट्रक को देखकर स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई.

मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया. पुलिस ने क्षेत्र को घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है.

फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि ट्रक में मौजूद सामग्री का धमकी भरे ई-मेल से कोई संबंध है या नहीं. सुरक्षा एजेंसियां हर एंगल से मामले की पड़ताल कर रही हैं. स्थिति पर प्रशासन की कड़ी नजर बनी हुई है.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें