ट्रेन में अंडरवियर में घूमे विधायक: विधायक जी की शर्मनाक हरकत…. चड्डी-बनियान में घूमते दिखे ट्रेन के अंदर… यात्रियों ने किया विरोध, तो गाली-गलौज और की मारपीट…फिर जो हुआ….पढ़े पूरा मामला……….

ट्रेन में अंडरवियर में घूमे विधायक: विधायक जी की शर्मनाक हरकत…. चड्डी-बनियान में घूमते दिखे ट्रेन के अंदर… यात्रियों ने किया विरोध, तो गाली-गलौज और की मारपीट…फिर जो हुआ….पढ़े पूरा मामला……….

 

पटना 3 सितम्बर 2021. बिहार की सत्तारूढ़ पार्टी जनता दल यूनाइटेड के विधायक गोपाल मंडल ने एक बेहद शर्मनाक हरकत की है. जिसके चलते वे एक बार फिर विवादों में आ गए हैं. राजेन्द्र नगर (पटना) से नई दिल्ली को जाने वाली 02309 तेजस राजधानी एक्सप्रेस में गोपाल मंडल यात्रा कर रहे थे. इस दौरान वे कपड़े उतारकर चड्ढी-बनियान में घूमते दिखे। 

 

 


 

यात्रियों ने कड़ी आपत्ति जताई तो उनसे गाली-गलौज करने लगे।विधायक ने चलती ट्रेन में खूब हंगामा किया। यात्रियों की शिकायत पर ट्रेन में एस्कॉर्ट कर रही RPF की टीम मौके पर पहुंची। समझाने के बाद विधायक अपने A-1 कोच के कूपे में चले गए.

 

 

 

 

 

टॉयलेट से लौटे तो कपड़े उतरे हुए थे

 

विधायक गोपाल मंडल और उनके साथी सीट नंबर 13, 14 और 15 पर सफर कर रहे थे। वे टॉयलेट से लौटे तो सिर्फ बनियान और अंडरवियर में थे। इस पर 22-23 नंबर सीट पर बैठे यात्री प्रह्लाद पासवान ने आपत्ति जताई। पासवान अपने परिवार के साथ थे। उन्होंने कहा कि यहां महिलाएं भी बैठी हैं ऐसे में आपको मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए। इस पर विधायक ने गलती मानने की बजाय बहस शुरू कर दी।

 

 

 

 

 

 

विधायक गोपाल मंडल पर FIR दर्ज कर ली गई है। दिल्ली रेलवे पुलिस को दिए आवेदन में प्रह्लाद पासवान ने आरोप लगाए कि उनके लोगों ने मेरे साथ मारपीट की। सोने की चेन और सोने की अंगूठी छीन ली। साथ ही जातिसूचक शब्द कहकर गाली दी। प्रह्लाद पासवान ने यह भी आरोप लगाया कि विधायक और उनके साथ चलने वाले सभी लोग शराब के नशे में थे। पूरे रास्ते उन्हें परेशान किया गया। मुंह में गंदा पानी डाल दिया गया।

 

 

 

 

 

मामला गर्म होने पर शुक्रवार दोपहर भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी विधायक के बचाव में आए गए। बचाव करते हुए उन्होंने कहा- 'कभी-कभी आदमी लेटा रहता है, सोया रहता है तो अंडरवियर-गंजी में निकल जाता है। हालांकि, सार्वजनिक जगह पर इन सब मर्यादाओं का ख्याल रखना चाहिए। वो भी तब जब आप माननीय विधायक हो। '