School Holiday : छात्रों-शिक्षकों को मिलेगा लंबी छुट्टी का लाभ, कैलेंडर जारी, कुल इतने दिन रहेगी स्कूल में छुट्टी…
School Holiday : 2025 में राज्य में विधानसभा चुनाव होना है। इससे पहले मुख्यमंत्री द्वारा कर्मचारियों को बड़ी राहत दी जा सकती है।




School Holiday : 2025 में राज्य में विधानसभा चुनाव होना है। इससे पहले मुख्यमंत्री द्वारा कर्मचारियों को बड़ी राहत दी जा सकती है।
एक तरफ जाकर कर्मचारी शिक्षकों को वेतन का लाभ दिया जा रहा है। विधानसभा चुनाव में पार्टी को कर्मचारियों का साथ मिले। इसके लिए राज्य सरकार कई अन्य घोषणा कर रही है।
साथ ही अगले साल में शिक्षकों सहित कर्मचारियों के लिए छुट्टियां की सूची जारी कर दी गई है। 2025 का अवकाश कैलेंडर जारी किया गया है। जिसका सीधा सीधा लाभ शिक्षकों-छात्रों को मिलेगा।
शैक्षणिक कैलेंडर जारी
बिहार शिक्षा विभाग द्वारा 2025 का कैलेंड्रर जारी किया गया है। जिसमें स्कूलों की छुट्टी और आयोजन को लेकर दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। कैलेंडर में पहले के कई आदेश को भी संशोधित किया गया है।
ग्रीष्मकालीन और शीतकालीन अवकाश पर भी घोषणा
अब महापुरुष की जयंती पर भी स्कूल बंद रहेंगे। इसके अलावा ग्रीष्मकालीन और शीतकालीन अवकाश पर भी घोषणा की गई है।
दरअसल गर्मी की छुट्टी एक तरफ जहां 2 जून से 21 जून तक रहने वाली है। शीतकालीन अवकाश 25 दिसंबर से शुरू होकर 31 दिसंबर तक रहेगा।
कुल 72 अवकाश की सुविधा उपलब्ध
बिहार स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी की गई अवकाश तालिका में कुल 72 अवकाश की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। साल भर में कुल 72 दिन स्कूल बंद रहेंगे।
कैलेंडर में स्पष्ट किया गया है कि स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस, महात्मा गांधी जयंती सहित कई आयोजन पर छात्रों और शिक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य होगी। कार्यक्रम के बाद इन दिनों पर छुट्टी की जाएगी।