मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement--- Grabatic Advertisement

CG – कॉलेज से घर लौट रही छात्रा से दुष्कर्म, दरिंदों ने की हैवानियत की हदे पार, 2 आरोपी गिरफ्तार……

On: January 10, 2026 11:39 AM
Follow Us:
---Advertisement---

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से दुष्कर्म का मामला समाने आया है। कॉलेज छात्रा का रास्ता रोककर अश्लील गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी देते हुए दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पीड़िता ने थाना कांकेर में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है।

पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया है कि वह कॉलेज से घर लौट रही थी। इसी दौरान ग्राम पथरी जाने वाले रास्ते पर जंगलवार कॉलेज के दूसरे गेट के पास आरोपी यश साहू और उसका साथी जितेंद्र उर्फ जीतू साहू ने उसका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि दोनों आरोपियों ने पीड़िता के साथ अश्लील गाली-गलौज की, जान से मारने की धमकी दी और आरोपी यश साहू ने उसके साथ दुष्कर्म किया, जबकि उसका दोस्त जितेंद्र कुमार साहू ने इस कृत्य में सहयोग किया।

पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना कांकेर में मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए कांकेर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया। विवेचना के दौरान पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आज दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें