CG 3 नक्सली ढेर बिग न्यूज: पुलिस-नक्सली मुठभेड़.....3 नक्सली ढेर…. जवानों और माओवादियों के बीच मुठभेड़.... 5-5 लाख की 3 इनामी नक्सली के शव के साथ बड़े हथियार भी बरामद.....




दंतेवाड़ा / जिले के अड़वाल और कुंजेरास के जंगलों में आज शाम सुरक्षाबल के जवानों और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में जवानों ने पांच लाख रुपये ईनामी तीन महिला नक्सलियों को मार गिराया है। इस मामले की पुष्टि दंतेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव ने की है।
मिली जानकारी सुरक्षाबल को मुखबिर से जानकारी मिली कि अड़वाल और कुंजेरास के जंगलों में बड़े नक्सली नेता मौजूद है। सूचना मिलते ही सुरक्षाबल के जवानों को तत्काल ही मौके पर के लिए रवाना किया गया। जवान भी मौके पर पहुंचने के बाद ईलाके की घेराबंदी करना शुरू किया। इसी दौरान नक्सलियों की नजर जवानों पर पड़ गई। इसके बाद नक्सलियों ने जवानों पर ताबड़तोड़ फायरिंग करना शुरू कर दिया। हमला होते देख जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की। इस मुठभेड़ के दौरान जवानों ने तीन महिला नक्सलियों को ढेंर कर दिया।
जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली घने जंगलों का फायदा उठाकर वहां से फरार हो गए। मुठभेड़ के बाद जवानों ने घटनास्थल में सर्च ऑपरेशन चलाया। जिसमें जवानों ने तीन महिला नक्सलियों का शव बरामद किया है। मारे गए महिला नक्सलियों शिनाख्ती राजे मुचाकी (कटेकल्याण एरिया कमिटी की सदस्य और नक्सलियों की मिलिट्री इंटेलिजेंस चीफ) निवासी कुकानार के डोलेरास, गीता मरकाम (कटेकल्याण एरिया कमिटी की सदस्य ) निवासी चिंतलनार (सुकमा) और ज्योति नुप्पो (कटेकल्याण एरिया कमिटी सदस्य और सीएनएम चीफ) निवासी अरनपुर के रूप में हुई है। मारे गए तीनों महिला नक्सली पांच लाख रुपये ईनामी बताया गया है। वहीं जवानों ने मौके पर से एक 12 बोर बंदूक, दो देसी कट्टा और एक अन्य हथियार बरामद किया है। इसके साथ ही जवानों ने मौके पर से दो आईईडी, तार, दवाईयां, नक्सली साहित्य समेत नक्सलियों के दैनिक उपयोगी सामान बरामद किया है।