मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement--- Grabatic Advertisement

28 फरवरी को जिले के सोंडूर में बागेश्वर धाम सरकार का आगमन, 40 फीट विशाल भोलेनाथ प्रतिमा का होगा प्राणप्रतिष्ठा एवं 21 कन्याओं का सामूहिक विवाह…

On: January 2, 2026 9:39 AM
Follow Us:
---Advertisement---

जिले के सोंडूर क्षेत्र में आगामी 28 फरवरी को एक ऐतिहासिक एवं धार्मिक आयोजन होने जा रहा है। महेश फ़ाउंडेशन द्वारा सोंडूर में निर्मित 40 फीट ऊँची विशाल भगवान भोलेनाथ की प्रतिमा का विधिवत प्राणप्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर बागेश्वर धाम सरकार सहित अन्य शंकराचार्य एवं संत-महात्माओं की उपस्थिति में 21 नव जोड़ों का सामूहिक विवाह भी संपन्न होगा।
महेश फ़ाउंडेशन के सदस्यों ने बताया कि इस भव्य आयोजन की तैयारियाँ ज़ोर-शोर से चल रही हैं। फ़ाउंडेशन के संस्थापक ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन उनके दिवंगत पिता के विचारों से प्रेरित है। उनका सपना था कि सोंडूर डैम क्षेत्र में भगवान भोलेनाथ की भव्य प्रतिमा स्थापित कर, उसके माध्यम से गरीब एवं निर्धन कन्याओं का विवाह कर मानवता और सामाजिक सेवा की मिसाल कायम की जाए। पिता के देहांत के बाद इस संकल्प को पूरा करने की ज़िम्मेदारी फ़ाउंडेशन ने उठाई है।
कार्यक्रम का विवरण इस प्रकार है—
24 फरवरी को सांकरा स्थित आराध्य देवी माँ दंतेश्वरी मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो शंकर चौक होते हुए सोंडूर बस बाज़ार से भोले बाबा मंदिर तक पहुँचेगी।
25, 26 एवं 27 फरवरी को बेदी पूजा एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे।
28 फरवरी को भगवान भोलेनाथ की विशाल प्रतिमा का प्राणप्रतिष्ठा समारोह एवं 21 जोड़ों का सामूहिक विवाह आयोजित किया जाएगा, जिसमें बागेश्वर धाम सरकार एवं अन्य शंकराचार्य अपना आशीर्वाद प्रदान करेंगे।
इस पुनीत आयोजन की तैयारियों में सिन्हा परिवार के सदस्य, महेश फ़ाउंडेशन तथा रुद्र परिवार के कार्यकर्ता सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।

किसी भी समाज की गरीब एवं निर्धन कन्याएँ, जिनके विवाह में आर्थिक कारणों से बाधा आ रही है, वे महेश फ़ाउंडेशन से संपर्क कर सकती हैं। फ़ाउंडेशन द्वारा ऐसे परिवारों को विवाह हेतु सहयोग प्रदान किया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें