How to Remove Mole with Chuna : शरीर में अनचाहे तिल से पाए छुटकारा, तिल हटाने के लिए इन 4 तरीकों से इस्तेमाल करें चूना, फिर देखे...
How to Remove Mole with Chuna: To get rid of unwanted mole in the body, use lime in these 4 ways to remove mole, then see... How to Remove Mole with Chuna : शरीर में अनचाहे तिल से पाए छुटकारा, तिल हटाने के लिए इन 4 तरीकों से इस्तेमाल करें चूना, फिर देखे...




How to Remove Mole with Chuna :
जब एक ही जगह पर 2 से अधिक तिल होते हैं, तो इससे पूरा लुक बिगड़ जाता है। ऐसे में तिल को हटाने के लिए लोग तरह के क्रीम, सर्जरी या दवाइयों का सहारा लेते हैं। वहीं कुछ लोग घरेलू उपायों की मदद से तिल हटाना पसंद करते हैं। अगर आप भी घरेलू उपाय से तिल हटाना चाहते हैं, तो चूना इसके लिए बेस्ट हो सकता है। (How to Remove Mole with Chuna)
1. चूना और केले का छिलका
तिल को हटाने के लिए आप चूना और केले के छिलके का उपयोग भी कर सकते हैं। इसके लिए आप थोड़ा सा चूना लें और इसमें पानी मिला लें। अब केले के छिलके पर चूने का पेस्ट डालें और इसे तिल पर रख दें। एक दिन में 2-3 बार इस घरेलू उपाय को आजमाने से आपका तिल धीरे-धीरे हल्का पड़ने लगेगा। (How to Remove Mole with Chuna)
2. चूना और एलोवेरा
तिल हटाने के लिए आप चूना और एलोवेरा का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसके लिए आप चूना लें और इसमें एलोवेरा जेल डाल दें। अब इन दोनों को अच्छी तरह मिलाएं और तिल पर लगा दें। एक घंटे बाद इसे साफ कर लें। दिन में 1-2 बार ऐसा करने से आपका तिल हट सकता है। आप इस घरेलू उपाय को लगातार एक हफ्ते तक ट्राई कर सकते हैं।(How to Remove Mole with Chuna)
3. चूना और पानी
अगर आप शरीर के किसी हिस्से से तिल हटाना चाहते हैं, तो सिर्फ चूना और पानी का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसके लिए आप 1 चुटकी चूना लें। इसमें थोड़ा सा पानी मिला लें। अब चूने के पेस्ट को तिल पर लगाएं और 20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद कॉटन के कपड़े से पोछ लें। रोजाना 2-3 बार तिल पर चूना लगाने से आपको फर्क नजर आने लगेगा। (How to Remove Mole with Chuna)
4. चूना और पान
अगर आपके चेहरे, गर्दन या शरीर के किसी भी हिस्से पर तिल हैं और आप उसे हटाना चाहते हैं, तो चूना और पान का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप एक पान का पत्ता लें। इस पर चूने का पेस्ट डालें। इसके बाद इस पत्ते को तिल पर रख दें। आधे से एक घंटे बाद इसे हटाएं और कपड़े से साफ कर लें। (How to Remove Mole with Chuna)