मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement--- Grabatic Advertisement

विकासखंड लखनपुर में आयोजित प्रशिक्षण में शिक्षण कौशल,नवाचार एवं नवीन पाठ्यपुस्तक उन्मुखीकरण पर जोर।

On: January 15, 2026 12:57 PM
Follow Us:
---Advertisement---


((नयाभारत सितेश सिरदार सरगुजा)):–
विकासखंड लखनपुर में शिक्षकों के लिए आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को नवीन पाठ्यपुस्तकों के अनुरूप शिक्षण, नवाचार क्षमता विकास एवं गतिविधि आधारित शिक्षण पद्धतियों से परिचित कराना था। प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण जिला प्रभारी (डीआरजी) श्रीमती दीप्ति भावसार द्वारा किया गया। उन्होंने प्रशिक्षण सत्रों का अवलोकन करते हुए नवीन पाठ्यपुस्तक प्रशिक्षण उन्मुखीकरण, बाल केंद्रित दृष्टिकोण एवं प्रभावी शिक्षण विधियों पर शिक्षकों को महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने कहा कि नवीन पाठ्यपुस्तकें राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप तैयार की गई हैं, जिनका उद्देश्य बच्चों में समझ, कौशल एवं रचनात्मकता का विकास करना है।प्रशिक्षण को प्रभावी बनाने में मास्टर ट्रेनर्स अमितानंद, दिव्या लकड़ा, दीपेंद्र सिंह, आशा पांडे, एनिमा एक्का एवं नरेश सिंह का विशेष योगदान रहा। सभी मास्टर ट्रेनर्स ने नवीन पाठ्यपुस्तकों के अध्यायों, गतिविधियों एवं मूल्यांकन प्रक्रिया को व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से सरलता से समझाया,प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों ने पूरे उत्साह एवं सक्रिय सहभागिता के साथ भाग लिया। कार्यक्रम में शिक्षण कौशल विकास, नवाचार, कक्षा प्रबंधन, विद्यार्थी केंद्रित शिक्षण तथा नवीन पाठ्यपुस्तक आधारित अध्यापन पर विशेष चर्चा की गई।अंत में सभी प्रतिभागी शिक्षकों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को अत्यंत उपयोगी, प्रेरणादायक एवं व्यवहारिक बताते हुए आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें