मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement--- Grabatic Advertisement

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिवंगत किसान के परिजनों से की बात, दिलाया न्याय का भरोसा, कहा- जांच में किसी भी स्तर पर नहीं बरती जाएगी कोताही….

On: January 13, 2026 11:11 PM
Follow Us:
---Advertisement---

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने काशीपुर के किसान सुखवंत सिंह की मृत्यु के मामले में परिजनों को न्याय का भरोसा दिलाते हुए कहा है कि इस मामले की जांच में किसी भी स्तर पर कोई कोताही नहीं बरती जाएगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ पीड़ित परिवार के साथ है और इस दुःखद घटना के लिए किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा.

मुख्यमंत्री ने मंगलवार को सुखवंत सिंह के भाई परविंदर सिंह से दूरभाष पर वार्ता कर हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया. मुख्यमंत्री ने दिवंगत सुखवंत सिंह के पिता और अन्य परिजनों की मौजूदगी में उनके भाई के साथ हुई बातचीत में कहा कि इस दुःखद घटना की भरपाई तो संभव नहीं है, लेकिन सरकार इस मामले में दोषी लोगों को कानूनी रूप से सख्त से सख्त सजा दिलवाने के लिए प्रतिबद्ध है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले की जानकारी मिलते ही तत्काल उच्चाधिकारियों को कार्रवाई करने के निर्देश देने के साथ ही कुमाऊं कमिश्नर को मजिस्ट्रियल जांच करने के आदेश दिए गए हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कोई भी घटना होने पर सरकार ने तत्परता और प्रतिबद्धता से कार्रवाई सुनिश्चित कर पीड़ितों को न्याय दिलाने का काम किया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि वह जल्द ही पीड़ित परिवार से भी मिलेंगे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें