प्रदेश के सभी कांग्रेस विधायकों को किया गया दिल्ली तलब, इस मामले को लेकर हो सकता है बड़ा प्रदर्शन…कल फ्लाइट से होंगे रवाना…
प्रदेश के सभी कांग्रेस विधायकों को किया गया दिल्ली तलब, इस मामले को लेकर हो सकता है बड़ा प्रदर्शन…सुबह फ्लाइट से होंगे रवाना… Chhattisgarh all Congress MLAs summoned to Delhi




all Congress MLAs summoned to Delhi
all Congress MLAs summoned to Delhi : प्रदेश के सभी कांग्रेस विधायकों को दिल्ली तलब किया गया है। सभी विधायकों को कल अनिवार्य रूप से दिल्ली पहुंचने के निर्देश दिए गई है। प्रदेश के सभी कांग्रेस विधयकों को अचानक तालाब किए जाने को लेकर कहा जा रहा है कि कांग्रेस कल दिल्ली में बड़ा प्रदर्शन करने वाली है।
all Congress MLAs summoned to Delhi : बता दें कि पिछले 4 दिनों से ED नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी से पूछताछ कर रही है। कांग्रेस इस मामले का लगातार विरोध कर रही है और प्रदर्शन भी कर रही है। छत्तीसगढ़ के सभी विधायकों को अचानक दिल्ली तालाब किए जाने को भी इसी मामले से जोड़कर देखा जा रहा है।
कल विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए प्रदेश के सभी कांग्रेस विधायकों को दिल्ली पहुँचने के निर्देश जारी किए गए हैं। पीसीसी चीफ मोहन मरकाम का आदेश मिलने के बाद कल सुबह की फ्लाइट से सभी कांग्रेस विधायक दिल्ली रवाना होंगे।(all Congress MLAs summoned to Delhi)