मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement--- Grabatic Advertisement

CG Weather News : कड़ाके की ठंड से नए साल की शुरुआत, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, शीतलहर की चपेट में छत्तीसगढ़ के कई संभाग……

On: January 1, 2026 1:15 PM
Follow Us:
---Advertisement---

रायपुर। छत्तीसगढ़ में ठंड का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने शीतलहर को लेकर चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार सरगुजा, दुर्ग और रायपुर संभाग के एक-दो स्थानों पर शीतलहर की स्थिति बनी हुई है, जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। अगले 4 दिनों तक न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है। इसके बाद तापमान में फिर से गिरावट दर्ज की जा सकती है।

प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। सबसे ठंडा जिला अंबिकापुर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं पेंड्रारोड में 6.0 डिग्री, बिलासपुर में 10.8 डिग्री, राजनांदगांव में 8.5 डिग्री और दुर्ग में 8.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। इसके अलावा जगदलपुर में न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री और राजधानी रायपुर में 10.7 डिग्री सेल्सियस रहा। लोगों को सतर्क रहने और ठंड से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी गई है।विशेषकर बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को शीतलहर से सावधान रहने की जरूरत है।

रायपुर शहर में 1 जनवरी को सुबह के समय धुंध छाए रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान करीब 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 12 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें