मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement--- Grabatic Advertisement

CG – झोलाछाप डॉक्टर ने दी BLO को जान से मारने की धमकी, आरोपी डॉक्टर को उठा ले गई पुलिस, अब खाएगा जेल की हवा……

On: January 9, 2026 5:30 PM
Follow Us:
---Advertisement---

पखांजूर। कांकेर जिले के पखांजूर क्षेत्र में निर्वाचन कार्य के दौरान एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां भाग संख्या 47 में नियुक्त बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) अरविंद गाइन को जान से मारने की धमकी दी गई। इस मामले की शिकायत पर पुलिस ने झोलाछाप डॉक्टर नूपुर हावलादार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीएलओ अरविंद गाइन एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) के तहत सी श्रेणी नोटिस देने पहुंचे थे। इस दौरान झोलाछाप डॉक्टर नूपुर हावलादार ने बीएलओ के साथ गाली-गलौच की और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। बताया जा रहा है कि एसआईआर प्रक्रिया के तहत सभी आवश्यक और सही दस्तावेज जमा नहीं किए जाने के कारण नोटिस दिया गया था।

घटना की शिकायत मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि चुनाव संबंधी कार्य में बाधा डालने या अधिकारियों को धमकाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें