मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement--- Grabatic Advertisement

CG – मस्तूरी के रिस्दा धान खरीदी केंद्र में लगी गाड़ियों की लम्बी लाइन किसानों का प्रदर्शन शुरू काम ठप आखिर किस बात से है नाराज जानें पूरा मामला पढ़े पूरी ख़बर

On: January 9, 2026 7:59 AM
Follow Us:
---Advertisement---

मस्तूरी//विकासखंड के धान खरीदी केंद्र रिस्दा में किसानों ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है बताते चले कि किसानों द्वारा कुछ दिनों पहले ही मस्तूरी अनुविभागीय अधिकारी को किसानों ने अपनी समस्या से मस्तूरी कार्यालय पहुंचकर अवगत कराया था और धान खरीदी केंद्र में लिमिट बढ़ाने के लिए ज्ञापन सौंपा था जिस पर लिमिट नहीं बढ़ने पर धान खरीदी केंद्र में किसानों द्वारा धरना देने की बात कही गई थी अब किसान चिंतित है कि लिमिट नहीं बढ़ा तो उनका धान खरीदी केंद्र में बिक ही नहीं पाएगा जिसको लेकर अब किसानों ने मोर्चा खोल दिया है और रिस्दा धान खरीदी केंद्र में सुबह से ही धरना शुरू कर दिया है जिसके कारण आज के डेट में जिन किसानों का टोकन कटा हुआ है वह धान लेकर रिस्दा धान खरीदी केंद्र पहुंचे तो रहे हैं पर गाड़ी अंदर नहीं जा पा रही है क्योंकि किसानों ने रास्ता जाम कर दिया देखना होगा कब तक किसने और शासन प्रशासन के बीच सुलह होता है और कब इन किसानों को राहत मिलती है सौंपे गए ज्ञापन में किसानों ने लिखा है कि सेवा संहकारी,समिति मस्तुरी पं.क्र. 169 .के उपार्जन केन्द्र रिस्दा आईडी क्र. 40012702 में धान खरीदी की प्रतिदिन की लिनिट कम हैं। टोकन सुचारू रूप से जारी करने के लिये प्रतिदिन खरीदी लिमिट कों बढ़ाने की आवश्यकता हैं। क्योकि अभी तक की खरीदी दिनांक 06 /01/2026 तक 25240 क्वि.खरीदी हो चुका है जहाँ की 51000 क्विंटल खरीदी होना है। जो की खरीदी लिमिट पर खरीदी होना असंभव लग रहा है। अतःकिसानों की समस्या का समाधान करने की कृपा करे। समस्या का समाधान नही होने पर आज दिनांक से एक दिन पश्चात किसानों और सरपंच के द्वारा रिस्दा धान खरीदी केंद्र में हड़ताल किया जायेगा जिसकी सम्पुर्ण जवाब देही शासन की होगी। देखना होगा किसानों की मांग पर कब तक शासन प्रशासन हरकत में आती है या इनकों धरनें का सहारा लेना पड़ता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें