मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement--- Grabatic Advertisement

CG – राष्ट्रीय युवा दिवस पर प्रवीर चंद्र शक्ति केंद्र में प्रेरणादायी आयोजन, स्वामी विवेकानंद के विचारों से युवाओं को मिला मार्गदर्शन…

On: January 12, 2026 6:08 PM
Follow Us:
---Advertisement---

राष्ट्रीय युवा दिवस पर प्रवीर चंद्र शक्ति केंद्र में प्रेरणादायी आयोजन, स्वामी विवेकानंद के विचारों से युवाओं को मिला मार्गदर्शन

जगदलपुर। स्वामी विवेकानंद की जयंती, राष्ट्रीय युवा दिवस के पावन अवसर पर भाजपा पश्चिम मंडल जगदलपुर द्वारा प्रवीरचंद्र शक्ति केंद्र में एक प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को स्वामी विवेकानंद जी के जीवन-दर्शन, उनके ओजस्वी विचारों तथा राष्ट्रनिर्माण में युवाओं की भूमिका से परिचित कराना रहा।

इस अवसर पर मुख्य वक्ता एवं भाजपा पश्चिम मंडल के उपाध्यक्ष शशिनाथ पाठक ने अपने उद्बोधन में स्वामी विवेकानंद जी के जीवन संघर्ष, उनके आदर्शों तथा युवाओं के लिए दिए गए संदेशों को प्रेरक रूप में प्रस्तुत किया। शशिनाथ पाठक ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी का चिंतन आज भी युवाओं को आत्मनिर्भर, राष्ट्रभक्त और चरित्रवान बनने की प्रेरणा देता है। देश का भविष्य युवा शक्ति के संस्कार और विचारों पर ही निर्भर है।

उन्होंने युवाओं से स्वामी विवेकानंद के विचारों को आत्मसात कर ज्ञान, अनुशासन, आत्मविश्वास और राष्ट्रसेवा को जीवन का उद्देश्य बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का संचालन भाजपा पश्चिम मंडल के मंत्री एवं महाराजा प्रवीरचंद्र शक्ति केन्द्र के प्रभारी अविनाश सिंह गौतम ने किया।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर भाजपा पश्चिम मंडल उपाध्यक्ष सुधा मिश्रा ने उपस्थित अतिथियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी का जीवन युवाओं को निरंतर प्रेरित करता है और ऐसे आयोजनों से युवा पीढ़ी को सही दिशा मिलती है।

इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं पश्चिम मंडल की प्रभारी सफीरा साहू, पूर्वी मंडल उपाध्यक्ष गीता नाग, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ममता राणा, सोशल/मीडिया प्रभारी ब्रिजेश शर्मा, अलका सेंगर, विभा सिंह, गंगोत्री चंद्रवंशी, पार्वती पाटनकर, निलेश्वरी भागवतकार, कविता कोर्राम, कुमारी बघेल, सुकल दई, बहन कौशल्या साहू, बहन अनीता पटेल, अमित सेंगर, संतोष बत्रा,अमर पटेल उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें