मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement--- Grabatic Advertisement

CG बर्खास्त ब्रेकिंग : फर्जी दस्तावेजों के आधार पर सरकारी नौकरी पाने वाले 8 प्रधान पाठकों पर गिरी गाज, शिक्षा विभाग ने की सेवा समाप्त……

On: January 9, 2026 11:24 AM
Follow Us:
---Advertisement---

धमतरी। शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। फर्जीवाड़ा मामले में 8 प्रधान पाठकों को बर्खास्त कर दिया गया है। शिक्षा विभाग की इस कार्रवाई के बाद हड़कंप मचा हुआ है। शिक्षा विभाग ने वर्षों पुराने फर्जीवाड़े पर बड़ी कार्रवाई करते हुए धमतरी जिले के 8 प्रधान पाठकों को सेवा से बर्खास्त किया गया है। इस कार्रवाई के बाद जिले के धमतरी के शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है।

बता दें कि धमतरी जिला शिक्षा विभाग में 2027 में शिक्षाकर्मी भर्ती प्रक्रिया आयोजित की गई थी। भर्ती में बर्खास्त आठों शिक्षकों ने फर्जी दस्तावेजों के जरिये नौकरी पा ली थी। इसी बीच भर्ती प्रकिया में गड़बड़ी की जानकारी सामने आई। शिकायत के बाद शिक्षा विभाग ने जांच शुरू की। जांच में 8 प्रधान पाठकों के द्वारा फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत कर नौकरी मे पदस्थ होने की बात सामने आई।

शिक्षा विभाग ने मामले में कार्रवाई करते हुये 8 प्रधान पाठक को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया है। शिक्षा विभाग में पदस्थ प्रधान पाठकों ने करीब 19 वर्ष तक फर्जी दस्तावेजों के जरिये नौकरी की थी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें