मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement--- Grabatic Advertisement

CG खेल खेल में आई मौत : वेयरहाउस में खेल रहे थे बच्चे अच्छे, तभी गिरी चने की बोरियां, दबकर गई दोनों की जान……

On: January 7, 2026 11:32 AM
Follow Us:
---Advertisement---

बलौदा-बाजार-भाटापारा। छत्तीसगढ़ के बलौदा-बाजार-भाटापारा जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक वेयरहाउस में खेल रहे दो बच्चों के ऊपर चने की बोरियां गिर गई, जिसके नीचे दबकर दोनों की मौत हो गई। इस घटना के सनसनी फैल गई है। पुलिस ने भी मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है।

यह घटना भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र में हुई है। यहां के एक वेयरहाउस में जब दो बच्चे खेल रहे थे, तभी दोनों के ऊपर चने की बोरियां गिर गई और दोनों बच्चे बोरियों के नीचे दब गए। जब तक लोगों ने बोरियों को हटाया, तब तक दोनों बच्चे बेहोश हो गए थे। इसके बाद दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, दोनों बच्चों की पहचान प्रीतम और अखिलेश पटेल के रूप में की गई है, जो कि बिलासपुर जिले के बेलगहना गांव के रहने वाले थे। प्रीतम और अखिलेश की मां धौराभाटा गांव में स्थित बंशी गोपाल वेयरहाउस में काम करती है। मंगलवार शाम 4 बजे वे दोनों अपनी मां के साथ वेयरहाउस में आए थे। दोनों खेल रहे थे, तभी उन दोनों के ऊपर चने की बोरियां गिर गई, जिसकी चपेट में दोनों आ गए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें