मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement--- Grabatic Advertisement

CG -छात्र की संदिग्ध मौत: फंदे से लटका मिला 12वीं का छात्र…सुबह से था लापता, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल…जांच में जुटी पुलिस …..

On: January 5, 2026 7:34 PM
Follow Us:
---Advertisement---

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र में एक छात्र का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। छात्र 12वीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा था। इस घटना के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानिए घटना

घटना नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोधना की है। छात्र जागेश्वर साहू सुबह से ही घर से लापता हो गया था। परिजनों ने काफी तलाश की। इसी बीच छात्र का शव शाम गांव के गिद्धा खार में बबूल के पेड़ पर फंदे से लटकता मिला।

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और शव को फंदे से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक छात्र जागेश्वर साहू पिता लेखराम साहू गांव के ही अनुदान प्राप्त सरस्वती शिशु मंदिर गोधना में पढ़ाई कर रहा था।

पुलिस ने मौके से छात्र का मोबाइल जब्त कर लिया है। साथ ही घटना की जा रही है। इस घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें