मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement--- Grabatic Advertisement

CG ब्रेकिंग : SDM कार्यालय में ACB ने की छापेमार कार्रवाई, रिश्वतखोर बाबू गिरफ्तार, किसान से ले रहा था 1 लाख, ACB ने धर दबोचा…..

On: January 2, 2026 6:39 PM
Follow Us:
---Advertisement---

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के धर्मजयगढ़ SDM कार्यालय में पदस्थ बाबू अनिल कुमार चेलक को बिलासपुर ACB टीम ने 1 लाख रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी पर एक ग्रामीण की जमीन से जुड़ी शिकायत को नस्तीबद्ध (रफा-दफा) करने के बदले 2 लाख रुपये की मांग करने का आरोप है।

डीएसपी एसीबी बिलासपुर अजितेश सिंह ने बताया कि 24.12.25 को ग्राम अमलीटिकरा तहसील धर्मजयगढ़ जिला रायगढ़ निवासी राजू कुमार यादव द्वारा एसीबी इकाई बिलासपुर में शिकायत की थी। पीड़ित ने बताया कि उसने अपने नाम पर ग्राम अमली टिकरा में एक जमीन क्रय की थी। उक्त जमीन का रजिस्ट्री उपरांत नामांतरण भी उसके नाम पर हो चुका है। एसडीएम कार्यालय धर्मजयगढ़ के बाबू अनिल कुमार चेलक द्वारा उसे बुलाकर यह कहा गया था कि जिस जमीन को वह खरीदे हैं, वह गलत तरीके से रजिस्ट्री हुई है, जिसके संबंध में उसके खिलाफ और विक्रेता के खिलाफ एक शिकायत हुई है।

बाबू ने उसे बाद में बुलाने पर मिलने को कहा। 22.12.25 को बाबू द्वारा उसे मिलने के लिए बुलाया गया जिस पर वह 23.12.25 को मिला। बाबू अनिल चेलक द्वारा उससे शिकायत को नस्तीबद्ध करने के बदले में 2 लाख रुपए की मांग की गई थी। बाबू अनिल चेलक को पीड़ित रिश्वत नहीं देना चाहता बल्कि उसे रिश्वत लेते हुए पकड़वाना चाहता है। शिकायत का सत्यापन कराने पर शिकायत सही पाई गई।

आरोपी बाबू और पीड़ित के बीच प्रथम किश्त में 1 लाख रुपए देने की सहमति बनी। इधर एसीबी द्वारा ट्रैप की योजना तैयार की गई। आज 2 जनवरी को प्रार्थी द्वारा 1 लाख रुपए को आरोपी को देने धर्मजयगढ़ स्थित शासकीय आवास पहुंचे थे। 1 लाख रुपए को आरोपी अनिल चेलक द्वारा अपने हाथ में लेने के बाद कुछ संदेह होने पर तुरंत आवास का दरवाजा बंद कर लिया और दरवाजा नहीं खोला। लगातार प्रयास के बाद एसीबी टीम द्वारा दरवाजे को जोर से धक्का देकर खुलवाया।

आवास में आरोपी के मिलने पर पहले आरोपी रिश्वती रकम के बारे में कुछ नहीं बताया, फिर पूछताछ करने पर रिश्वत को बैग में डालकर दीवार के पीछे तरफ फेकना बताया। एसीबी की टीम ने 100000 रुपए को बरामद कर लिया है। आरोपी के विरुद्ध विरुद्ध धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के तहत कार्यवाही की जा रही है।

गौरतलब है कि एसीबी के द्वारा भ्रष्ट अधिकारियों /कर्मचारियों की लगातार कार्यवाही की जा रही है , इसी अनुक्रम में नए वर्ष की शुरुवात में छत्तीसगढ़ में एसीबी के यह पहली जबरदस्त बड़ी सफल कार्यवाही है। एसीबी के उप पुलिस अधीक्षक सिंह ने बताया कि ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

बता दें कि पिछले वर्ष भी 2.01.2025 को ही एसीबी इकाई बिलासपुर ने जिला जांजगीर में हथकरघा विभाग के निरीक्षक हरेकृष्ण चौहान को 50000 रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर वर्ष 2025 में पहले ट्रैप कार्रवाई की शुरुवात की थी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें