मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement--- Grabatic Advertisement

CG – 38 शिक्षक सस्पेंड ब्रेकिंग : शिक्षा विभाग ने एक साथ 38 सहायक शिक्षक को किया निलंबित, कार्रवाई से मचा हड़कंप……

On: January 10, 2026 4:39 PM
Follow Us:
---Advertisement---

कांकेर। शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। एक साथ 38 शिक्षकों को सस्पेंड कर दिया गया है। हाल के दिनों में शिक्षा विभाग की अब तक की ये सबसे बड़ी कार्रवाई है। इस कार्रवाई के बाद शिक्षकों में हड़कंप है। युक्तियुक्तकरण के तहत नई पदस्थापना पर न आने वाले अतिशेष शिक्षकों के खिलाफ शिक्षा विभाग ने कड़ी कार्यवाही की है। जिले में 38 शिक्षक निलंबित कर दिए गए हैं। शिक्षकों ने अपने नए पदस्थापन पर ज्वाइनिंग नहीं की, जिससे शिक्षा विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आदेश जारी किया।

जिला शिक्षा विभाग के अनुसार, अतिशेष घोषित होने के बावजूद कई शिक्षकों ने निर्धारित नई पदस्थापना पर रिपोर्ट नहीं किया। इसके कारण विभाग ने निलंबन की प्रक्रिया शुरू की और संबंधित आदेश सभी जिलाधिकारी और प्राचार्यों को भेज दिए हैं। इस निर्णय से जिले में शिक्षकों में हड़कंप मच गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें