मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement--- Grabatic Advertisement

CG – 2 भाइयों की मौत : दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत, हादसे में दो सगे भाइयों ने तोड़ा दम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल…..

On: January 13, 2026 1:33 PM
Follow Us:
---Advertisement---

पखांजूर। कांकेर जिले के पखांजूर से सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। पीवी–9 मार्ग पर दो मोटरसाइकिल के बीच तेज रफ्तार में आमने–सामने की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लाया गया, जहां दो सगे भाइयों ने दम तोड़ दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक मोटरसाइकिल पर एक युवक सवार था, जबकि दूसरी मोटरसाइकिल पर दो सगे भाई जा रहे थे। तेज रफ्तार के कारण दोनों मोटरसाइकिलें आमने–सामने से टकरा गईं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और उन्हें गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने घायलों को तत्काल पखांजूर अस्पताल पहुंचाया। हालत नाजुक होने पर उन्हें बाहर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान दो सगे भाइयों ने दम तोड़ दिया, जबकि तीसरे युवक की हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है।

घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है। पुलिस दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिलों को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें