CG- आरक्षण BIG ब्रेकिंग: कैबिनेट में आरक्षण संशोधन विधेयक 2022 पेश, छत्तीसगढ़ विधानसभा के विशेष सत्र से पारित कर 9वीं अनुसूची में शामिल करने भेजेंगे लोकसभा.....

Cabinet meeting chaired by CM Bhupesh, Reservation Amendment Bill 2022 presented in the cabinet, will be approved after discussion रायपुर। मुख्यमंत्री निवास में सीएम भूपेश बघेल की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हो रही है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षण संशोधन विधेयक 2022 के प्रस्ताव का अनुमोदन किया जाएगा। बता दें कि इसके बाद एक व दो दिसंबर को विशेष सत्र में विधेयक को पारित किया जाएगा। मुख्यमंत्री निवास में बैठक हो रही है। बैठक में बड़े फैसले लिए जा सकते हैं।

CG- आरक्षण BIG ब्रेकिंग: कैबिनेट में आरक्षण संशोधन विधेयक 2022 पेश, छत्तीसगढ़ विधानसभा के विशेष सत्र से पारित कर 9वीं अनुसूची में शामिल करने भेजेंगे लोकसभा.....
CG- आरक्षण BIG ब्रेकिंग: कैबिनेट में आरक्षण संशोधन विधेयक 2022 पेश, छत्तीसगढ़ विधानसभा के विशेष सत्र से पारित कर 9वीं अनुसूची में शामिल करने भेजेंगे लोकसभा.....

Cabinet meeting chaired by CM Bhupesh, Reservation Amendment Bill 2022 presented in the cabinet, will be approved after discussion

रायपुर। मुख्यमंत्री निवास में सीएम भूपेश बघेल की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हो रही है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षण संशोधन विधेयक 2022 के प्रस्ताव का अनुमोदन किया जाएगा। बता दें कि इसके बाद एक व दो दिसंबर को विशेष सत्र में विधेयक को पारित किया जाएगा। मुख्यमंत्री निवास में बैठक हो रही है। बैठक में बड़े फैसले लिए जा सकते हैं।

राज्य सरकार विशेष सत्र के संशोधन विधेयक पारित होने के बाद 9वीं अनुसूची में शामिल करने के लिए लोकसभा भेजेगी। लोकसभा के शीतकालीन सत्र में इसे प्रस्तुत किया जाएगा। 9वीं अनुसूची में केंद्र और राज्य कानूनों की एक ऐसी सूची है, जिन्हें न्यायालय के समक्ष चुनौती नहीं दी जा सकती। वर्तमान में संविधान की 9वीं अनुसूची में कुल 284 कानून शामिल हैं, जिन्हें न्यायिक समीक्षा संरक्षण प्राप्त है अर्थात इन्हें अदालत में चुनौती नहीं दी जा सकती है।