CG- उप तहसील का ऐलान: CM भूपेश ने किए नगर पालिका, नगर पंचायत, उप तहसील और राजस्व ग्राम समेत कई घोषणाएं, पढ़िए......
Bhent-Mulaqat CM Bhupesh made many announcements including Municipality Nagar Panchayat Sub Tehsil Revenue Village




Bhent-Mulaqat
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज प्रदेश स्तरीय भेंट मुलाक़ात कार्यक्रम के तहत मुंगेली जिले के लोरमी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खुड़िया पहुँचे। मुख्यमंत्री बघेल ने भेंट मुलाकात से पहले सिंचाई परियोजना खुड़िया बाँध के समीप जैवविविधता पार्क का अवलोकन किया। उन्होंने पार्क में भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मुख्यमंत्री बघेल ने पार्क पर राज्य शासन की लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ले रहे हितग्राहियों से भेंट मुलाकात कर सीधा संवाद किया। हितग्राहियों का हाल- चाल जाना।
लोरमी विधानसभा की घोषणाएं
1. नगर पंचायत लोरमी को नगर पालिका बनाया जाएगा।
2. ग्राम गोडखाम्ही को नगर पंचायत बनाया जाएगा।
3. खुड़िया को राजस्व ग्राम बनाया जाएगा।
4. खुड़िया को पर्यटन स्थल में विकसित किया जाएगा एवं रिसॉर्ट बनवाया जाएगा।
5. डिंडोरी को उप तहसील बनाया जाएगा।
6. डिंडोरी से नवागांव दयाली मार्ग का निर्माण किया जाएगा।
7. लोरमी नगर पंचायत में इंडोर स्टेडियम बनाने 01 करोड रूपए दिए जाएंगे। I
8. नौरंगपुर व नवरंगपुर में 33/11 के.वी. विद्युत सब-स्टेशन की स्थापनी की जाएगी।
9. लोरमी के 05 विस्थापित वन ग्रामों बांकल, बोरकछार, सामरथसान, न्यू बहाउड़ व न्यू जल्दा के विकास हेतु 20-20 लाख प्रदाय किये जाएंगे।
10. लोरमी नगर उद्यान विकसित करने हेतु 01 करोड़ रूपए प्रदाय किए जाएंगे।
11. दस देवगुडियों के उन्नयन के लिए 50 लाख रूपये स्वीकृत किए जाएंगे।
12. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोरमी में ब्लड बैंक की स्थापना की जाएगी।
13. एटीआर क्षेत्र में मोबाइल टावर लगाने की मुहिम प्रारंभ की जाएगी।
14. ग्राम पंचायत रखेली में गनियारी नदी पर पुल निर्माण करवाया जाएगा।
लक्ष्मीन बाई रामु निषाद के घर भोजन ग्रहण किया मुख्यमंत्री ने
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ग्राम खुड़िया की सरपंच लक्ष्मीन बाई रामु निषाद के यहां भोजन किया। मुख्यमंत्री को किसान के घर पारंपरिक छत्तीसगढ़िया भोजन और व्यंजन परोसा गया। कांसे की थाली में परोसे गए भोजन में रोटी, दाल, चांवल, मशरूम , खट्टे दही में बनी जिमि कांदा , आलू गोभी बैगन, चेंच भाजी, चुनचुनिया भाजी, गलका, आम की चटनी, सलाद, आचार, पापड़ और अंत में खीर मुख्यमंत्री ने ग्रहण किया। मुख्यमंत्री को खीर का स्वाद खूब भाया और सराहना की। मुख्यमंत्री ने परिवारजनों को इस मौके पर परिवार के सदस्यों को भेंट भी दिया। साथ ही सबके साथ ग्रुप फोटो भी कराई।