मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement--- Grabatic Advertisement

CG- फैक्ट्री में खड़ी ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने किसी तरह बचाई अपनी जान, ट्रक जलकर हुई खाक — देर रात फैक्ट्री परिसर में मची अफरा-तफरी….

On: January 4, 2026 6:37 PM
Follow Us:
---Advertisement---

रायपुर. जिले के विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सरिया फैक्ट्री में देर रात खड़ी ट्रक में अचानक भीषण (Burning Truck In Raipur) आग लग गई. आग लगते ही फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई. सूचना पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन काफी देर तक मशक्कत के बावजूद आग पर काबू नहीं पाया जा सका. ट्रक जलकर खाक हो गई. घटना का वीडियो भी सामने आया है.

जानकारी के अनुसार, शनिवार और रविवार की दरमियानी रात करीब 3 बजे यह घटना हुई. सरिया फैक्ट्री के परिसर में खड़ी ट्रक में अचानक आग लगी. घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. शुरुआत में आग बुझाने का प्रयास किया गया. फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया. हालांकि घटना में ट्रक पूरी तरह जल गई. वाहन में आग लगने का कारण अज्ञात है. पुलिस की टीम इसकी जांच कर रही है.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें