मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement--- Grabatic Advertisement

CG पति-पत्नी गिरफ्तार : कोयला व्यापार के साथ पति- पत्नी ने किया ये बड़ा कांड, पूरा मामला जानकर पुलिस भी हो गई हैरान……

On: January 14, 2026 4:11 PM
Follow Us:
---Advertisement---

बिलासपुर। जिले से ठगी का मामला सामने आया है। जहां कोयला व्यापार में अधिक मुनाफा दिलाने का झांसा देकर करीब 68 लाख रुपये की ठगी की गई। मामले में गिरोह पर सरकंडा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले में पति-पत्नी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। यह कार्रवाई थाना सरकंडा में दर्ज अपराध क्रमांक 35/2026, धारा 318(4) एवं 3(5) बीएनए के तहत की गई है।

पुलिस के अनुसार,प्रार्थी अरविंद सिंह पवार,निवासी उज्जैन (मध्यप्रदेश),बायो फ्यूल और ब्रिकेट्स के व्यवसाय से जुड़े हुए हैं। मार्च 2025 में उनकी मुलाकात अतीक उर रहमान उर्फ राजा खान से हुई थी। जिसने कोयले के व्यापार में निवेश करने पर अधिक लाभ मिलने का भरोसा दिलाया। आरोपी ने अपने परिचित सोनम कश्यप और नहरू साहू को बड़े स्तर का कोयला व्यापारी बताते हुए उनकी मुलाकात करवाई।

बैठक के दौरान सोनम कश्यप ने खुद को “सुपर कोल ट्रेडिंग” और नहरू साहू ने “एस.एस. कोल ट्रेडिंग” का प्रोपराइटर बताया. आरोपियों ने दावा किया कि कोयला बिक्री के बाद पांच दिनों के भीतर प्रति टन 200 से 500 रुपये तक मुनाफा दिया जाएगा। इस लालच में आकर प्रार्थी ने अलग-अलग तिथियों में अपने फर्म के खाते और नकद के माध्यम से कुल 1 करोड़ 13 लाख 10 हजार रुपये आरोपियों को दे दिए।

कुछ समय बाद जब कोयले के व्यापार से कोई लाभ नहीं मिला तो प्रार्थी ने अपनी राशि वापस मांगी,इस पर आरोपियों ने केवल 61 लाख 02 हजार 626 रुपये लौटाए, जबकि शेष 67 लाख 97 हजार 374 रुपये देने से टालमटोल करने लगे और अंततः इंकार कर दिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें