मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement--- Grabatic Advertisement

CG झाड़- फूंक के नाम पर महिला से ठगी : बीमार बेटी पर जादू टोना बताकर बिछाया काला जाल, फिर ठग लिए लाखों रुपए, आरोपी गिरफ्तार…..

On: January 13, 2026 8:38 PM
Follow Us:
---Advertisement---

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ते जा रहा है। इस कड़ी में झाड़-फूंक और ताबीज के झांसे में लेकर महिला से डेढ़ लाख की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया और न्यायिक रिमांड पर दोनों को भेजा।

जानकारी के अनुसार, थाना कांकेर क्षेत्र के बाबू साल्हेटोला निवासी प्रार्थिया पंचमी चक्रधारी (38 वर्ष) ने थाना कांकेर में धोखाधड़ी की लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि शाबिर खान, जो स्वयं को सांप वाला बताता है और उसका साथी अफसर खान उसके घर पहुंचे और उसकी बेटी समरिका चक्रधारी को जादू-टोना से पीड़ित होने का दावा किया। आरोपियों ने झाड़-फूंक, पूजा-पाठ और ताबीज से इलाज करने का झांसा देकर पूजा सामग्री के नाम पर 21 लीटर तेल, नारियल, अगरबत्ती, नींबू आदि के लिए 5,000 रुपए लिए।

इसके बाद आरोपियों ने तीन अलग-अलग बार में ₹45,000-₹45,000-₹45,000 और बकरा बली के नाम पर ₹5,000 लेकर कुल ₹1,50,000 की राशि मांगी। इलाज के नाम पर लगातार पैसे लेने के बावजूद कोई लाभ नहीं होने पर पीड़िता को ठगी का एहसास हुआ, जिसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत पर थाना कांकेर में मामला दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को 13 जनवरी 2026 को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में शाबिर खान, पिता गफ्फार खान, उम्र 30 वर्ष, निवासी धरसींवा रायपुर और अफसर खान, पिता हनीफ खान, उम्र 25 वर्ष, निवासी धरसींवा रायपुर शामिल हैं।

पूरी कार्रवाई थाना प्रभारी कांकेर निरीक्षक जितेन्द्र कुमार साहू के नेतृत्व में की गई, जिसमें उप निरीक्षक मनोरथ जोशी, आरक्षक राकेश लकड़ा, अनिल मरकाम, महिला आरक्षक अंजली गोटा एवं थाना पेट्रोलिंग पार्टी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कांकेर पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि झाड़-फूंक, जादू-टोना और तंत्र-मंत्र के नाम पर किसी भी प्रकार के झांसे में न आएं और ऐसी किसी भी गतिविधि की तुरंत पुलिस को सूचना दें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें