मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement--- Grabatic Advertisement

CG – पंचायत सचिव ने भतीजी के साथ किया दुष्कर्म, ऐसे खुला राज…..आरोपी सचिव की तलाश में जुटी पुलिस……

On: January 13, 2026 7:30 PM
Follow Us:
---Advertisement---

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से रिश्ते को तार-तार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पंचायत सचिव ने अपनी ही भतीजी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ POCSO एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला जयनगर थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी पंचायत सचिव अपनी भतीजी को घुमाने के बहाने अपने साथ ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना सामने आने के बाद परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। मामले की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें