मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement--- Grabatic Advertisement

CG – युवा दिवस पर सांदीपनी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में कैंपस प्लेसमेंट का सफल आयोजन पढ़े पूरी ख़बर

On: January 13, 2026 11:26 AM
Follow Us:
---Advertisement---

बिलासपुर//पेंड्री मस्तूरी स्थित सांदीपनी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में युवा दिवस के पावन अवसर पर कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सांदीपनी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन एवं एनआईआईटी यूनिवर्सिटी, नीमराना (अलवर), राजस्थान के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को उच्चस्तरीय रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना एवं उन्हें व्यावसायिक जगत से प्रत्यक्ष रूप से जोड़ना रहा।

इस अवसर पर बैंकिंग क्षेत्र में नियुक्ति हेतु देश के प्रतिष्ठित बैंकों एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक सहित अन्य प्रमुख बैंकों द्वारा असिस्टेंट मैनेजर के कुल 35 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए गए। चयन प्रक्रिया में समूह चर्चा एवं व्यक्तिगत साक्षात्कार जैसे चरण शामिल रहे, जिनके माध्यम से विद्यार्थियों की योग्यता, नेतृत्व क्षमता, संप्रेषण कौशल एवं व्यावसायिक समझ का समग्र मूल्यांकन किया गया।

इस कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में बिलासपुर तथा आसपास के संभागों से 100 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक पंजीकरण कराया। चयन की विभिन्न प्रक्रियाओं के उपरांत 30 विद्यार्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया, जिससे विद्यार्थियों में अत्यधिक उत्साह एवं आत्मविश्वास का संचार हुआ। यह संपूर्ण कार्यक्रम सांदीपनी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन की प्लेसमेंट टीम के प्रभावी समन्वय एवं सुनियोजित प्रबंधन के माध्यम से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के सफल संचालन में महाविद्यालय के संस्थापक महेन्द्र चौबे, प्रशासनिक अधिकारी विनीत चौबे का विशेष योगदान रहा तथा नर्सिंग विभाग के प्राचार्य डॉ.पी.महेन्द्र बर्मन, उप-प्राचार्या आर. सेंकथिर सेल्वी, शिक्षा विभाग की प्राचार्या डॉ.रीता सिंह, प्लेसमेंट अधिकारी राम खिलावन साहू सहित प्लेसमेंट टीम के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

अतिथियों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा निरंतर प्रयास, अनुशासन और आत्मविश्वास को सफलता की कुंजी बताया। यह कैंपस प्लेसमेंट कार्यक्रम न केवल विद्यार्थियों को रोजगार के ठोस अवसर प्रदान करने में सहायक सिद्ध हुआ, बल्कि उन्हें व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करने, प्रभावी कैरियर मार्गदर्शन देने एवं आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रेरित करने वाला भी रहा। इस प्रकार यह आयोजन सांदीपनी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं रोजगारोन्मुखी दृष्टिकोण का सशक्त उदाहरण बनकर उभरा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें