मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement--- Grabatic Advertisement

CG – युवा दिवस के अवसर पर सेजेस चकरभाठा मे विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन जानें पढ़े पूरी ख़बर

On: January 13, 2026 7:27 AM
Follow Us:
---Advertisement---

बिलासपुर//स्वामी विवेकानंद जी की जयंती 12 जनवरी को प्रत्तेक वर्ष भारत में मनाई जाती है। इस दिन को भारत में राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में भी देश में मनाया जाता है। युवा दिवस के इस अवसर पर सेजेस चकरभाठा मे विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके बाद स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डालता हुआ एक गीत छात्रों द्वारा प्रस्तुत किया गया। बहुत ही मनमोहक नाट्य के माध्यम से बच्चों द्वारा स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलकर सफलता कैसे पाएं और तनाव कैसे घटाया जा सकता है एवं विवेकानंद के आदर्शों पर प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम का संचालन छात्रा आर्या दुबे ने किया अपने संबोधन में प्राचार्य विकास नायक राय द्वारा विवेकानंद के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक तथ्य बताया गया। उक्त कार्यक्रम की तैयारी में व्याख्याता सविता राय का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में सभी छात्र-छात्राओं एवं स्कूल के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाए उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें