मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement--- Grabatic Advertisement

CG ब्रेकिंग : आदिवासी किसान ने पीया जहर, इस वजह से उठाया आत्मघाती कदम, मचा हड़कंप……

On: January 12, 2026 3:31 PM
Follow Us:
---Advertisement---

कोरबा। कोरबा में धान बेचने के लिए टोकन नहीं कटने से परेशान आदिवासी किसान ने आत्महत्या की कोशिश की है। जहर सेवन के बाद किसान को चिंताजनक हालत में मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि पीड़ित किसान ने कलेक्टर जनदर्शन में भी अपनी शिकायत की थी, लेकिन उसकी समस्या का निराकरण नही होने से हताश होकर उसने ये आत्मघाती कदम उठाया।

बताया जा रहा है किसान ने धान बेचने के लिए बकायदा पंजीयन कराया था। धान खरीदी शुरू होने के बाद से ही वह टोकन लेने का प्रयास कर रहा था। लेकिन उसे टोकन नही मिल सका, जिससे वह अपना 68 क्विंटल धान बेच नही पा रहा था।

इस समस्या से परेशान होकर उसने 29 दिसंबर 2025 को कलेक्टर जनदर्शन में भी अपनी शिकायत दर्ज करायी थी। लेकिन कलेक्टर के निर्देश के बाद भी जमीनी स्तर पर अधिकारियों ने किसान की समस्या का निराकरण नहीं किया जा सका। जिससे परेशान होकर किसान सुमेर सिंग गोण ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। जहर सेवन के बाद हालत बिगड़ने पर आनन फानन में किसान को मेेडिकल कालेज अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया। जहां समय पर उपचार मिल जाने से उसकी जान बचा ली गयी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें