मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement--- Grabatic Advertisement

DA Hike: छत्तीसगढ़ के सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! CM साय का बड़ा ऐलान- अब मिलेगा 58% महंगाई भत्ता….

On: January 11, 2026 2:43 PM
Follow Us:
---Advertisement---

डेस्क: राज्य के अधिकारी-कर्मचारियों के हित में बड़ा निर्णय, केंद्र के समान भत्ता मिलेगा। अब 55% से बढ़कर 58% महंगाई भत्ता मिलेगा। राज्य के अधिकारी-कर्मचारियों के हित में मुख्यमंत्री ने बड़ा निर्णय लिया हैं। प्रदेश के अधिकारी-कर्मचारियों को केंद्र के समान भत्ता मिलेगा।

छत्तीसगढ़ सरकार ने अधिकारी-कर्मचारियों के हित में बड़ी घोषणा की हैं। राज्य के कर्मचारियों को केंद्र के समान भत्ता मिलेगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के अष्टम प्रदेश अधिवेशन में यह घोषणा की हैं।

लंबे समय से प्रदेश के अलग-अलग कर्मचारी संघ के द्वारा महंगाई भत्ते को केंद्र के समान करने को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा था। दिसंबर में भी कर्मचारी-अधिकारियों ने केंद्र के सामान डीए देने की मांग की थी।

अलग-अलग संघ की मांग को देखते हुये मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के अष्टम प्रदेश अधिवेशन में पहुंचकर इसकी घोषणा कर दी है। इस ऐलान के बाद प्रदेश के अधिकारी-कर्मचारियों में खुशी की लहर है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों-अधिकारियों को अभी तक के 55 प्रतिशत ही डीए दिया जा रहा था। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद अब 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता में बढ़ोतरी की गई है। अब प्रदेश के कर्मचारियों-अधिकारियों को केंद्र के सामान 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें