मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement--- Grabatic Advertisement

CG Accident- सड़क पर रफ्तार की रेस बनी मौत की वजह: तेज रफ्तार बाइक ठेले से टकराई और नाले में जा गिरी, नाबालिग की मौके पर मौत….

On: January 11, 2026 2:42 PM
Follow Us:
---Advertisement---

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रेसिंग और स्टंटबाजी में एक नाबालिग की जान चली गई। कड़ाके की ठंड के बीच सुबह के वक्त तीन बाइक सवारों के बीच बीच सड़क रेसिंग चल रही थी। एक बाइक अनियंत्रित होकर पहले ठेके से टकराई और फिर सीधे नाले में जा गिरी। इससे नाबालिग की मौके पर मौत हो गई।

तेज रफ्तार और स्टंटबाजी के बीच दुर्घटना का शिकार हुए नाबालिग कि जान चली गई। तीन बाइल सवारों के बीच रेसिंग के दौरान नाबालिग R15 बाइक चला रहा था। रफ्तार पर नियंत्रण नहीं रख पाया। बाइक अनियंत्रित नाले में जा गिरी,बाइक के साथ नाबालिग भी नाले में जा गिरा और उसकी मौत हो गई। मामला सकरी थाना क्षेत्र का है।

घटना रविवार सुबह करीब 7 बजे सकरी थाना क्षेत्र के आसमां सिटी के पास की है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बड़ी सी आधुनिक बाइक पर सवार नाबालिग दो अन्य बाइक सवारों के साथ तेज रफ्तार में रेसिंग कर रहा था। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से उसकी R15 बाइक पहले एक पान ठेले से टकराई और फिर सीधे नाले में जा गिरी।

हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद साथ रेसिंग कर रहे बाइक सवार मौके से भाग खड़े हुए। मृतक की पहचान प्रेम कुमार सिंह, उम्र 16 वर्ष, पिता रामबाबू सिंह, निवासी राजकिशोर नगर सरकंडा के रूप में हुई है।

सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सकरी पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह हादसा फिर एक बार नाबालिगों द्वारा बाइक चलाने, तेज रफ्तार और स्टंटबाजी पर गंभीर सवाल खड़े करता है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि नाबालिग को बाइक किसने और कैसे उपलब्ध कराई।

कल ही आईजी,एसएसपी व कलेक्टर ने जारी की थी अपील

प्रदेशभर में पुलिस सड़क सुरक्षा महीना मना रही है। सड़क सुरक्षा महीने में पुलिस शहर व ग्रामीण इलाकों में लोगों को जागरुक करने का काम कर रही है। बाइक सवारों को हेलमेट पहनकर बाइक चलाने, बाइक या फिर चार पहिया वाहन चलाते वक्त शराब का सेवन ना करने की समझाइश पुलिस लगातार दे रही है। शनिवार को आईजी डा संजीव शुक्ला,एसएसपी रजनेश सिंह व कलेक्टर संजय अग्रवाल ने जिलेवासियों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की थी। एसएसपी रजनेश सिंह ने ड्रिंक एंड ड्राइव को लेकर लगातार युवाओं को समझाइश दे रहे हैं। वे लगातार अपील कर रहे हैं कि शराब के नशे में ड्राइविंग ना करें। एसएसपी ने शार्ट फिल्म भी जारी की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें