मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement--- Grabatic Advertisement

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में टॉर्चर पर उतारू ठंड, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट, जानिये कब तक रहेगा ऐसा मौसम……

On: January 10, 2026 3:26 PM
Follow Us:
---Advertisement---

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड ने एक फिर जबरदस्त वापसी की है। उत्तर भारत से लगातार आ रही सर्द और बर्फीली हवाओं के चलते प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में रात के तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दो से तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में और गिरावट संभव है, जिससे ठंड का प्रकोप और बढ़ सकता है।

प्रदेश में सबसे अधिक ठंड अंबिकापुर में दर्ज की गई, जहां न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह तापमान सामान्य से करीब 4.3 डिग्री कम है। अंबिकापुर के आसपास के पहाड़ी इलाकों, विशेषकर सामरी और मैनपाट में स्थिति और भी गंभीर बनी हुई है। इन क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान गिरकर लगभग 2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग ने इन इलाकों में शीतलहर चलने की पुष्टि की है।

कड़ाके की ठंड के कारण इन क्षेत्रों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। लोग अलाव जलाने, हीटर और गर्म कपड़ों का सहारा लेने को मजबूर हैं। खासकर बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। सुबह के समय ठंडी हवाओं और सर्द वातावरण के कारण लोगों को दैनिक गतिविधियों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

राजधानी रायपुर में ठंड का असर अपेक्षाकृत कम रहा, लेकिन यहां भी न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग 1 डिग्री कम है। हालांकि दिन के समय धूप निकलने से कुछ राहत मिल रही है, लेकिन सुबह और रात में ठंड का एहसास बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक अभी 15 जनवरी तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले दो से तीन दिनों तक प्रदेश में ठंड का असर जारी रहेगा और कुछ स्थानों पर शीतलहर चल सकती है। लोगों को ठंड से बचाव के लिए सावधानी बरतने, गर्म कपड़े पहनने और अनावश्यक रूप से रात या सुबह जल्दी बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है। प्रशासन भी स्थिति पर नजर बनाए हुए है ताकि ठंड से होने वाली किसी भी परेशानी से समय रहते निपटा जा सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें